मुंबई में मेट्रो ब्रिज गिरा, एक की मौत कई जख्मी

हादसे के बाद से भारी मात्रा में पुलिस बल और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं तथा बचाव कार्य जोरी से जारी है। आपको बताते चलें कि मुंबई में दो दिनों से लागातार बारिश हो रही है। पूरे महाराष्ट्र को अलर्ट कर दिया गया है। अभी-अभी खबर आ रही है कि इस हादसे में एक मजदूर की मौत भी हो गई है। सूत्रों की मानें तो मौके पर दो एंबुलेंस तैनात किये गये है और क्रेन की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि बताया जा रहा है कि यहां पर एस्केलेटर बनाने का काम चल रहा था। लेकिन इसका एक हिस्सा अचानक ही टूटकर गिर गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।


Click it and Unblock the Notifications
