कोयला घोटाला: सीबीआई जांच में कांग्रेसी सांसद का नाम

नई दिल्‍ली। कोयला आवंटन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई 10 जिलों में लगभग 31 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। सीबीआई ने आंतरिक जांच के बाद 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक कांग्रेसी नेता की कंपनियों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई ने दिल्‍ली, मुंबई, नागपुर, धनबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पटना में छापेमारी की।

सीबीआई द्वारा छापेमारी कुछ अधिकारियों और कंपनी के मालिकों के घर पर भी की जा रही है। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में विनी, आयर एंड स्‍टील, जेएलडी यवतमाल, नवभारत स्‍टील, जेएएस इंफ्रास्‍ट्रकचर और एएमआर कंपनियां है। इन कंपनियों में से जेएलडी यवतमाल को कांग्रेसी सांसद विजय दर्डा के घर का बताया जा रहा है। उनसे जुडी अन्‍य दो कंपनियों पर छापा मारा जा रहा है।

ऐसा बताया जा रहा है कि विजय दर्डा और उनके बेटे का जेएएस इंफास्‍ट्रक्‍चर में भी 7 प्रतिशत का शेयर है। दर्डा ने अपने ऊपर लगे आरोपो पर कहा कि वह किसी भी घोटाले में शामिल नहीं थे। सीबीआई के घेरे में नागपुर का एक जायसवाल परिवार भी है। जायसवाल की दो कंपनियों पर भी छापा मारा गया है। बताया गया कि जायसवाल को 8 कोयला ब्‍लॉक का आवंटन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+