भाजपा की जिद पूरी नहीं करेगी कांग्रेस, मनमोहन ही रहेंगे पीएम

कोयला ब्लॉक के सभी आवंटन रद्द किये जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि 142 ब्लॉक आवंटन रद्द करने का कोई तुक नहीं है। खदानों के आवंटन रद्द नहीं होंगे। जांच के मांग पर उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच कर रही है, कोई दूसरी जांच नहीं होगी। सरकार के भाजपा की सभी मांगे ठुकरा दी है। सरकार चर्चा के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा वरिष्ठ नेता सुषमा ने साफ कर दिया था कि जब तक मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक हम अपनी मांग पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा था कि कोयला आवंटन में जो भी धन आया वो सरकार को नहीं मिला बल्कि सीधे कांग्रेस के खाते में गया। कोल ब्लॉक आवंटन में घोटाले पर संसद का दूसरा हफ्ता भी बली चढ़ता नजर आ रहा है।
भाजपा अपनी तीन शर्तो पर अड़ी हुई है। भाजपा की पहली शर्त प्रधानमंत्री का इस्तीफा, दूसरी शर्त उस समय हुए कोल आवंटन को रद्द करना और तीसरी मांग पूरी मामले की निष्पक्ष जांच। अब कांग्रेस ने भी जमकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications