नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 9 लाख के पार
30 जुलाई को यह संख्या 8 लाख थी, यानी महत एक महीने में एक लाख लोग मोदी से जुड़े। खास बात यह भी है कि ट्विटर पर मोदी का कम्युनिकेशन वनवे नहीं होता है। वो खुद भी लोगों को फॉलो करते हैं और जनता से सीधे संपर्क करते हैं। सितंबर 2 की सुबह मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 900276 हो गई, जो कि भारतीय राजनेताओं में सबसे अधिक है।
इससे पहले 3 मार्च को ट्विटर फॉलोवर्स 5 लाख थी। 1 मई को 6 लाख, 13 जून को 7 लाख और 30 जुलाई को 8 लाख हो गई।
ट्विटर ही नहीं बल्कि फेसबुक पर भी मोदी काफी सक्रिय रहते हैं। फेसबुक पर आप भी अपनी बात रख सकते हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मोदी अपने ब्लॉग को हमेशा अपडेट रखते हैं, ताकि वो जनता से सीधे जुड़े रहें।
गूगल के जी-प्लस पर हैंगआउट पर सीधी परिचर्चा करने वाले भी मोदी ही सबसे पहले नेता हैं। गत 31 अगस्त को दुनिया के विभिन्न देशों से लोगों ने मोदी से सीधी चर्चा हैंगआउट पर की। खास बात यह है कि इससे पहले बराक ओबामा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गिलार्ड भी हैंगआउट पर आये थे, लेकिन उनके पास सिर्फ उनके देश से ही सवाल आये, जबकि मोदी के पास न्यूयॉर्क, लंदन, कतर, जापान, आदि कई देशों से सवाल आये, जिनके उन्होंने जवाब दिये। हैंगआउट पर 116 देशों से 40 लाख लोगों ने मोदी को सुना।













Click it and Unblock the Notifications