शादी की सालगिरह पर पति ने पत्‍नी को दिया मौत का तोहफा

Man kills wife after celebrating marriage anniversary
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले एक आर्युवेदिक डॉक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दिल दहलाने वाली बात ये है कि इस डॉक्टर ने अपनी 10 साल की बेटी की भी हत्या करने की भी कोशिश की। शक किसी को किस हद तक ले जा सकता है ये घटना इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के चरित्र पर शक करने से शुरू हुआ झगड़ा इस मुकाम पर पहुंच गया कि पति ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को मौत का तोहफा दे डाला। उसने पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला। हत्‍या से पहले दोनो ने साथ केक काटा, खाना खाया और एक साथ बिस्‍तर पर सोने चले गये। सोते समय ही पति ने पत्‍नी पर चाकुओं से हमला बोल दिया। उसने चाकू से सात बार वार किये जिससे पत्‍नी की मौ‍के पर ही मौत हो गई। पुलिसा ने हत्‍यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 में हरिओम ने रविंदर कौर उर्फ गुडि़या से लव मैरिज किया था। शादी के 2 साल बाद उनको बेटी हुई। इसके बाद से दोनो के बीच तनाव बढ़ना शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर शक करने लगे। जिस कारण इनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। 25 अगस्त को हरिओम ने पत्नी की हत्या करने की योजना बना डाली और 400 रुपये में एक बड़ा सा चाकू खरीद लाया। इसके बाद हरिओम मौके की तलाश में रहने लगा। हत्या के लिए हरिओम ने शादी की सालगिरह का दिन चुना। 28 अगस्त की रात दोनों ने बेटी के साथ खुशी-खुशी शादी की सालगिरह मनाई।

इस दौरान केक काटा और तीनों ने घर में ही खाना खाया। बेटी खुशी ने भी मम्मी-पापा के साथ खूब खुशियां मनाई। रात करीब ढाई बजे रविंदर कौर जब गहरी नींद में सो गई, तब हरिओम ने उसकी गर्दन व शरीर के अन्य हिस्से में चाकू से वार करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बगल के कमरे में सो रही खुशी वहां आ गई। उसके बाद हरिओम ने बेटी को भी जाने से मारने की कोशिश की मगर उसके मुंह से पापा सुनकर उसका दिल पसीज गया। उसने खुद पुलिस को फोन कर बुलाया और गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी घर से बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+