मुंबई में भारी बारिश, रेल और सड़क यातायात प्रभावित
मुंबई।
महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में सोमवार को भारी बारिश के कारण रेल एवं सड़क यातायात बाधित हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 तक बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। दिन में 2.30 बजे तक दक्षिण मुम्बई स्थित कोलाबा में 57.1 मिलीमीटर और उत्तर मुम्बई में स्थित सांताक्रूज में 34.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मध्य एवं पश्चिम रेलवे की रेल सेवाएं 10 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। बारिश के कारण हिंदमाता, परेल, दादर एवं पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में घुटने भर पानी लग गया है। दो प्रमुख एक्सप्रेस वे पर यातायात धीमा है। id="toptextpromo">निगम
के अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 36 घंटों के दौरान मुम्बई से सटे ठाणे के अलावा रायगढ़ में भारी बारिश की सम्भावना है। इसके अलावा दक्षिणी कोंकड़ एवं विदर्भ के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक घंटे में हिंदमाता में 27, बांद्रा में 24 और गोवंडी में 27 एमएम बारिश हुई है। परेल और हिंदमाता में पानी भरे होने की खबरें हैं। जिन इलाकों में पानी भरने की आशंका हैं वहां बृहन मुंबई नगरपालिका ने पानी निकालने के लिए वॉटर पंप लगाए हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
एक घंटे की बारिश के चलते मुंबई में काफी ट्रैफिक जाम हो गया था। मालूम हो कि दो दिन पूर्व भारी बारिश के चलते राजस्थान में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई थी। आलम यह था कि जयपुर में कई बड़े इलाकों में बारिश का पानी घर के अंदर तक घुस गया था और पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया था।











Click it and Unblock the Notifications