भारत में मारुति को छोड़कर नहीं जायेगी सुजूकी

जापान की सुजुकी मोटर कारपोरेशन के चेयरमैन ओसामु सुजुकी ने नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की और मानेसर में मारूति सुजुकी में हुई हिंसक घटना के बाद मिले सहयोग के लिये हुड्डा और उनकी सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विशेष जांच टीम को इस बात का अवश्य पता लगाना चाहिये कि हिंसक घटना के पीछे किस का हाथ है।
मारूति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि ओसामु सुजुकी की मुख्यमंत्री से भेंट शिष्टाचार के नाते थी, लेकिन बैठक में मानेसर की घटना के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में मारूति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंजो नाकानिशी भी मौजूद थे।
गुजरात में मारूति की परियोजना के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गये प्रश्र के उत्तर में भार्गव ने कहा कि यह हमारी विस्तार योजना का हिस्सा है और श्री हुड्डा को इस बारे में पूरी जानकारी है। लेकिन उन्होंने कहा कि हम मानेसर से नहीं हट रहे हैं। हाल में ही वहां उत्पादन फिर से शुरू हो गया है। मारूति सुजुकी के लिये हरियाणा पहला घर है और हरियाणा के प्रति मारूति सुजुकी की निष्ठा पहले जैसी मजबूत है। यही कारण है कि गुडग़ांव और मानेसर के अलावा मारूति सुजुकी आई.एम.टी. रोहतक में एक अंतराष्ट्रीय अनुसंधान और विकास केन्द्र तथा एक मोटरसाइकल संयंत्र स्थापित कर रही है, जहा कार्य शुरू हो चुका है। जरूर देखें वनइंडिया का ऑटोमोबाइल पोर्टल।












Click it and Unblock the Notifications