3 लाख लोगों ने कर डाली पूरे हिसार की सफाई
हिसार। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे सफाई महा अभियान 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' की गूंज आज हिसार ए 'फिरोजा' में सुनाई दी। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने झाडू लगाकर, हरी झंडी दिखाकर व सफाई महाअभियान से संबधित स्लोगन लिखे गुब्बारे छोड़कर महा अभियान का आगाज किया।
शहर की हर एक गली-कूचे में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हाथों में झाडू और तसले लिए सफाई करते नजर आए। हर शहरवासी डेरा अनुयायियों के जज्बे को सलाम करता नजर आया। सफाई महाअभियान में सेवा करने आए करीब तीन लाख सेवादारों ने औसतन करीब दो घंटे में करीब 15 किलोमीटर में फैले हिसार शहर की सफाई कर स्वच्छता का पैगाम दिया।

सफाई महा अभियान को लेकर हिसार शहर को 4 जोनों में बांटा गया था। हर जोन में कूड उठाने के लिए जहां हजारों की संख्या में सेवादार लगे हुए थे वहीं एकत्रित कूडे कर्कट को उठाने के लिए प्रत्येक जोन में 30 ट्रेक्टर ट्रालियां यानि कुल 120 ट्रेक्टर ट्रालियां लगाई गई थी इसके साथ ही जेसीबी मशीनों की मदद से भी कूडा एकत्रित किया गया।
हिसार के रेड स्केवयर मार्केट मैदान में प्रात: करीब साढे आठ बजे संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां पहुंचे जहां हजारों की संख्या में उपस्थित डेरा श्रद्धालुओं ने उनका 'धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा' का नारा लगाकर स्वागत किया। डेरा प्रमुख ने 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' स्लोगन गुब्बारे आसमान में छोड़ तथा बाद में उन्होंने अपनी माता नसीबकौर इन्सां के साथ अपने पावन कर कमलों से झाडू लगाकर सफाई महा अभियान का आगाज किया।
डेरा सच्चा सौदा द्वारा इससे पहले नौ जगहों पर सफाई महा अभियान चलाए गए है जिनमें साध संगत ने लाखों की संख्या में सेवादार सेवा करने के लिए पहुंचे है। डेरा प्रमुख ने कहा कि सफाई महा अभियान का लक्ष्य आमजन को स्वच्छता रखने के लिए जगाना है, जागरूक करना है। जब भी विदेशी हमारे देश में आते है तो इसे गंदा और डर्टी इंडिया कहते है, जिसे सुनकर दुख होता है। अपने घर आंगन की तरह अपने आसपास के थोड़े से एरिया की भी सफाई रखे तो आपकी औलाद, परिवारों का बहुत भला होगा। चलते चलते थूकना, केले इत्यादि के छिलके फैंकना सभ्य बात नही है तथा अनेक बार छिलके इत्यादि फैंकने से मोटरसाइकिल इत्यादि वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते है।
90,282 लोग लिखित में ले चुके हैं रिश्वत न देने का प्रण काले धन की समस्या के विषय में पूज्य गुरूजी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा ऐसा अभियान चलाया गया है, जिसमें लोगों को आह्वान किया गया है कि वो अपने काले धन को स्वेच्छा से गरीबों के इलाज, उन्हें मकान बनाकर देने व भलाई कार्यों में खर्च करें। पूज्य गुरूजी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति महोदय ऐसा फंड बना दें जिसमें लोग स्वेच्छा से अपने काले धन को जमा करवा सकें।
पूज्य गुरूजी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा रिश्वत व भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए अभियान के तहत 90,282 लोग लिखित में रिश्वत न देने का प्रण ले चुके है तथा इस अभियान से प्रभावित होकर 1025 अधिकारियों ने भी रिश्वत न लेने का प्रण लिया है।












Click it and Unblock the Notifications