अदालती लड़ाई में एप्‍पल की जीत, सैमसंग पर 1 बिलियन डॉलर का जुर्माना

नयी दिल्‍ली। स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की दो बड़ी कंपनियों एपल और सैमसंग के बीच की कानूनी जंग में कोरियाई कंपनी सैमसंग को करारा झटका लगा है। अमरीका में जूरी ने कहा है कि सैमसंग एपल को एक अरब डॉलर से अधिक यानी लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए का हर्जाने दे। जूरी ने यह भी फैसला सुनाया है कि सैमसंग ने एपल के कुछ पेटेंट्स का उल्लंघन किया है। सैमसंग ने इन आरोपों से इनकार किया है। नौ सदस्यीय जूरी ने कैलिफोर्निया के सैन जोस फेडेरल कोर्ट में करीब 700 सवालों पर जिरह किया। इनमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बौद्धिक संपदा के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

Samsung Apple

इस फैसले के बाद एपल अमरीका में सैमसंग के कुछ उपकरणों के आयात पर पाबंदी की मांग भी कर सकता है। आई फोन बनाने वाली कंपनी एपल ने सैमसंग से 2.5 अरब डॉलर का हर्जाना मांगा था। एपल ने सैमसंग पर व्यापारिक नियमों के उल्लंघन के अलावा उसके सात पेटेंट्स की चोरी का भी आरोप लगाया था। सैमसंग ने इन आरोपों से इनकार किया था। पलटवार करते हुए सैमसंग ने एपल से करीब 52 करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा और आरोप लगाया था कि एपल ने उसके पांच पेटेंट्स का उल्लंघन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+