2025 तक भारत में होगा जनसंख्‍या विस्‍फोट

नई दिल्‍ली। संयुक्‍त राष्‍ट्र के आंकलन पर अगर नजर डाला जाए तो, भारत 2025 तक विश्‍व का सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश बन जाएगा। भारत की आबादी चीन से अधिक हो जाएगी। संयुक्‍त राष्‍ट्र के आंकलन के अनुसार 2060 तक भारत की आबादी 170 करोड़ हो जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री गुलाम नवी आजाद ने यह जानकारी दी।

India will become the world's most populous country

उन्‍होंने नवीन जिंदल और योगी आदित्‍यनाथ के प्रश्‍न के जवाब में लिखित उत्‍तर देकर बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश के 18 राज्‍यों में देश की जनसंख्‍या में वृद्धि औसत दर से ज्‍यादा है। देश में ऐसे 264 जिले है जहां मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार नियोजन से जुड़े स्‍वास्‍थ्‍य संकेत काफी कमजोर है। अगर भारत की जनसंख्‍या वृद्धि दर देखी जाए तो यह चीन से लगभग 3 गुनी ज्‍यादा है।

लगभग 277 देशों की जनगणना के अनुमानों के अनसुार भारत की जनसंख्‍या के बारे में भविष्‍यवाणी की गयी है। भारत में एक महिला के पूरे जीवन में बच्‍चे पैदा करने का औसत दर 2.7 है, जोकि धीरे-धीरे कम हो रही है। अमेरिका में बच्‍चे पैदा करने का दर 2 से ज्‍यादा है। चीन में 1990 में यह दर 2.2, 1995 में 1.8 और 2000 से 1.6 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+