जेल की सलांखों के पीछे पहुंचे रिश्वतखोर पुलिस वाले

Policemen sent to jail for bribery case
चण्डीगढ़। हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा भ्रष्टचार के केस में रंगे हाथों पकड़े गये चार पुलिस कर्मियों को विभिन्न न्यायालयों द्वारा जेल एवं जुर्माने की सजा सुनाई गई। दोषी सीता राम, उप निरीक्षक, थाना भटटू जिला फतेहाबाद को न्यायालय स्पेशल जज, फतेहाबाद की कोर्ट द्वारा एक साल का कारावास व 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। शिकायतकर्ता प्रताप सिंह निवासी गांव बानावाली जिला फतेहाबाद से जाली केस दर्ज न करने की एवज में सीता राम को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा रंगे हाथो पकड़ा गया था।

अन्य केस में दोषी निहाल सिंह, मुख्य सिपाही व राज कुमार, प्राइवेट व्यक्ति, दोनों को दो साल का कारावास व 5000 रुपये जुर्माना और मुख्य सिपाही कर्ण सिंह को एक साल का कारावास व 2000 रुपये के जुर्माने की सजा माननीय न्यायालय अतिरिक्त सैशन जज, नारनौल की कोर्ट द्वारा सुनाई गई।

शिकायतकर्ता मुंशी राम निवासी गांव मुंडिया खेड़ा, जिला नारनौल से शिकायतकर्ता के पुत्र का नाम आपराधिक केस में न शामिल करने की एवज में दोषी को 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा रंगे हाथो पकड़ा गया था। एक अन्य केस में दोषी विजय कुमार, मुख्य सिपाही को माननीय न्यायालय स्पेशल जज, गुडग़ांव की कोर्ट द्वारा साढ़े तीन साल के कारावास व 5000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

शिकायकर्ता संदीप निवासी महावीर पुना जिला गुडग़ांव से गाड़ी की सुपरदारी की रिपोर्ट बनाने की एवज में विजय कुमार को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा रंगे हाथो पकड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+