ट्विटर अकाउंट ब्‍लॉक: जानें क्‍यों खफा हैं कंचन गुप्‍ता?

Kanchan Gupta
नयी दिल्‍ली। बात यहां अभिव्‍यक्ति के स्‍वतंत्रता की नहीं बल्कि सिर्फ स्‍वतंत्रता की है जिसे आज सरकार ने भी छीन लिया। असम हिंसा पर सरकार के खिलाफ जिन लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' पर अपने विचार प्रकट किये उनका ट्विटर अकाउंट ही ब्‍लॉक कर दिया गया। जिन लोगों के अकाउंट बंद किये गये हैं उनमें देश के वरिष्‍ठ पत्रकार एवं नीति डिजिटल के एडिटोरियल डायरेक्‍टर कंचन गुप्‍ता भी हैं। श्री गुप्‍ता का कहना है कि ट्विटर अकाउंट ब्‍लॉक कर सरकार ने आजादी छीन ली है जिसका दावा संविधान में किया जाता है।

वनइंडिया से खास बातचीत में कंचन गुप्‍ता ने कहा कि "मैंने कभी कानून नहीं तोड़ा, मैने सरकार की सेवा ना सिर्फ देश में की है बल्कि विदेशों में भारत सरकार के लिये काम किया है।" अफसोस की बात तो यह कि अब पाकिस्‍तान के लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि सब कुछ ठीक है या नहीं। कंचन गुप्‍ता का कहना है कि सरकार सिर्फ वही अकाउंट ब्‍लॉक कर रही है जो उसके खिलाफ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि कंचन गुप्‍ता के अलावा हेडलाइन टूडे के डिप्‍टी एडिटर शिव अरूर का भी ट्विटर अकाउंट ब्‍लॉक किया गया है। हालांकि कंचन गुप्‍ता ने बताया कि वो अभी भी अपना ट्विटर अकाउंट ऐक्‍सेस कर पा रहे हैं और आसानी से ट्वीट भी कर रहे हैं।

राजनीतिक दांवपेचों के बारे में पूछने पर श्री गुप्‍ता ने कहा कि यह निश्चित तौर पर राजनीतिक निर्णय है और इसके लिये उन्‍हें ही टारगेट इसलिये किया गया है क्‍योंकि उनके ट्विटर अकाउंट के 25 हजार से ज्‍यादा फॉलोवर हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार यह सोचती है कि मेरी आवाज और सोच को दबाकर वो एक प्रभावशाली आवाज और प्रतिक्रिया को दबा देगी। गृह मंत्रालय पर टिप्‍पणी करते हुए कंचन गुप्‍ता ने कहा कि ऐसा सिर्फ और सिर्फ गृह मंत्रालय और टेलीकॉम विभाग के निर्णय पर किया गया है जबकि ट्विटर ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+