सीमा पर तनाव, बीएसएफ ने 150 गांव कराए खाली

बीएसएफ ने सीमा के पास के गांव वालों को पलायन की सलाह दी है, जिसके कारण उन्होंने पलायन शुरू भी कर दिया है। लगभग डेढ़ सौ गांव वाले अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थान के लिए निकल पड़े है। बीएसएफ ने गांव वालों से कहा था कि रात को गोलीबारी तेज हो जाती है, इसलिए वह सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यह गोलीबारी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई थी, जोकि रूक-रूक कर जारी है।
गुरूवार को की गयी गोलीबारी में कई गांव वालों को मुश्किलों का सामने करना पड़ा। पाकिस्तान की ओर से बरसाई गयी गोलियां कई गांव वालों के घर पर लगी। खेतों में काम कर रहे किसानों ने काफी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस गोलीबारी में बेरा, सुचेतगढ़, गुलाबगढ़ और बेगा गांव प्रभावित हुए। गोलीबारी का बीएसएफ के जवानों ने मुहतोड़ जवाब दिया।
आपको बता दे कि पिछले 11 दिन से पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का यह 9वां मामला है। 15 अगस्त को पूछ और हीरानगर सेक्टर, 16 अगस्त को अब्दुल्लियां पोस्ट पर फायरिंग की गयी, इसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications