कांडा की कोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगी कस्टडी

कांडा के भाई गोविंद कांडा को भी गिरफ्तार किया गया है। गोविंद पर पुलिस को बहकाने का आरोप है। परिजनों को डर है कि कांडा अपने धन और बल के दम पर सबूतों को नष्ट कर सकता है। महिला आयोग ने गीतिका के परिजनों को एक वकील दिया है, जो परिवार की ओर से कांडा के खिलाफ केस लड़ेगा। गौरतलब है कि गीतिका की अटॉप्सी रिपोर्ट में उसके साथ यौन संबंध स्थापित करने की खबरें भी आयी हैं। यही नहीं डॉक्टरों के मुताबिक गीतिका का कई बार अबॉर्शन भी किया गया।
रात भर कांडा के सरेंडर का ड्रामा चलता रहा कि वह किसी भी समय सरेंडर कर सकता है। रात को वकील कहते रहे कि कांडा सरेंडर के लिए निकल चुका है। शनिवार सुबह 4 बजे अशोक बिहार थाने में पहंचकर उसने सरेंडर कर दिया। बड़े ही नाटकीय रूप से कांडा ने कोर्ट के सामने सरेंडर किया। कांडा एक न्यूज चैनल की गाड़ी में थाने के सामने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
उसने कहा कि वह इसलिए सरेंडर कर रहा है क्योंकि जांच में वह पुलिस की मदद करना चाहता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कांडा कल से ही सरेंडर के इरादे से दिल्ली आ गया था, और शालीमार बाग के नजदीक एक ट्रक पार्किंग में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस उसको ढ़ंढने के लिए परिजनों के घर छापेमारी करती रही, लेकिन पुलिस पकड़ में आए बिना उसके सरेंडर कर दिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications