गीतिका के गुनहगार गोपाल कांडा ने सुबह 4 बजे किया सरंडर
गुड़गांव। एयरहोस्टस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में 12 दिन से दिल्ली पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहे मुख्य आरोपी व पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने शनिवार तड़के 4 बजे दिल्ली के अशोक विहार के डीसीपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को शरण देने के आरोप में गोविंद को हिरासत में ले लिया।
पुलिस गोपाल कांडा का मैडीकल करवाकर कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। हम आपकों बता दें कि दिल्ली की हाई कोर्ट ने गोपाल कांडा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया जिसके पीछे तकनीकी कारण बताया गया। वहीं इससे पहले दिल्ली की रोहिणी अदालत ने भी गोपाल कांडा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करके पुलिस को 24 अगस्त से पहले गोपाल कांडा को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था।

शनिवार को जब पता चला कि गोपाल कांडा अशोक विहार थाने में संरेडर करने वाला है तो मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया। यह देख गोपाल का भाई गोविंद कांडा भी रात 12 बजे समर्थकों के साथ वहां पहुंच गया। उसने कहा कि कुछ ही देर में गोपाल सरेंडर करने वाला है। साथ ही, पुलिस ने इस बात की तैयारी शुरू कर दी कि गोपाल कांडा को सरेंडर करने का मौका नहीं मिले, बल्कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।
रात ढाई बजे खबर मिली कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गुडग़ांव गई है। पुलिस ने दिल्ली की सभी सीमाओं पर चौकसी भी बढ़ा दी। लेकिन पुलिस अंतिम समय तक नाकाम ही रही। तड़के चार बजे गोपाल कांडा ने खुद आकर सरेंडर किया।
न्यूल चैनल की गाड़ी में किया सरेंडर
गोपाल कांडा शनिवार तड़के एक निजी न्यूज चैनल की गाड़ी में बैठकर अशोक विहार डीसीपी ऑफिस पहुंचा। इस दौरान उसका कई बैरीकेड पर पुलिस का सामना किया लेकिन पुलिस कि हिम्मत नहीं हुई की उसे गिरफ्त में नहीं ले सकी।
जब वह सरेंडर के लिए पहुंचा, तब भी कांडा के तेवर ऐसे ही थे जैसे कि उसने दिल्ली पुलिस को ठेंगा दिखाया हो। उसने कहा, 'मैं अपनी इच्छा से जांच में शामिल होने आया हूं।' इससे पहले कांडा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश की और अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट तक गया। पर अर्जी खारिज हो जाने के बाद उसे मजबूरन सरेंडर करना पड़ा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications