अधिकारियों की हिटलरशाही, 100 फुट उंचे टॉवर पर चढ़ा जवान

देर रात तक उस जवान को उतारने की कोशीश जारी रही। जवान ने सेना के अधिकारियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेना में अधिकारियों की हिटलरशाही चलती है। उसने बताया कि अधिकारियों द्वारा हमको कई तरह के सितम सहने पड़ते है। पिता की मौत पर हमने तीन दिन की छुट्टी मांगा था, लेकिन केवल एक दिन की दी गयी। वहां से वापस लौटने के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया।
तमिलनाडु निवासी यह जवान सन 1998 में सेना में स्पोर्ट कोटे से भर्ती हुआ था। इस समय वह राजस्थान के कोटा में तैनात है। ऐसा बताया जा रहा है कि जुलाई से वह बगैर छुट्टी के युनिट से गायब है। पुलिस के अनुसार बताया गया कि वह शुक्रवार को स्पाइट जेट विमान से दिल्ली आया। दिल्ली आने के बाद वह सीधे रेलवे स्टेशन के पास आया और टावर पर चढ़ गया।
फायर विभाग के छह कर्मी उसे उताने के प्रयास में लगे हुए है। सूचना मिले पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गये है। उन्होंने फोन से फौजी से बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जवान इससे पहले भी अपनी मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ चुका है। उसने अपने आरोप पत्र में आरोप लगाते हुए अधिकारियों द्वारा मारपीट की बात भी कही है।












Click it and Unblock the Notifications