प्रफुल पटेल पर एयर इंडिया को बर्बाद करने का आरोप

सुनील अरोड़ा की एक चिट्ठी ने पूरा राज फाश किया है कि कैसे हर विरोध के बावजूद प्रफुल्ल पटेल ने एयर इंडिया में ऐसे फैसले लेने के आदेश दिए, जो वित्तीय तौर पर एयर इंडिया को भारी नुकसान पहुंचाने वाले थे। चिट्ठी में अरोड़ा ने लिखा था कि उन्हें और एयर इंडिया बोर्ड को प्रफुल्ल पटेल ऐसे फैसले लेने को मजबूर कर रहे हैं जिनसे एयर इंडिया की आर्थिक सेहत बिगड़ दिये। 8 मई 2005 को सुनील अरोड़ा ने एक चिट्ठी तब के कैबिनेट सचिव बीके चतुर्वेदी को लिखी थी।
इस चिट्ठी में सुनील अरोड़ा ने लिखा था कि एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रफुल्ल पटेल ने जरूरत से ज्यादा जेट प्लेन खरीदवाए। इंडियन एअरलाइंस के विमानों को फायदे वाले रूटों पर उड़ने से मना किया। खासकर कि इस पूरी प्रक्रिया में प्राइवेट एयरलाइंस को फायदा पहुंचाया गया। खासकर कि इस पूरी प्रक्रिया में प्राइवेट एयरलाइंस को फायदा पहुंचाया गया। मालूम हो कि भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर पहले से निशाने पर रही यूपीए सरकार को यह चोट भी गहरा जख्म देगी इससे इनकार नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications