गीतिका केस- कांडा के नेपाल में होने के सुराग मिले

Geetika Case: Police tapping phones, Kanda in Nepal
सिरसा। एयर होस्टेज गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में फरार चल रहे आरोपी पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक गोपाल कांडा के अहम स्थानों पर दिल्ली पुलिस की छापामारी जारी है। जहां दिल्ली पुलिस गोपाल कांडा के ठिकाना गुडग़ांव व गोवा में लगातार दबिश दे रही है। यही नहीं फोन टैपिंग के जरिये पुलिस को कांडा के नेपाल में होने के सुराग मिले हैं।

रातभर पुलिस ने करीब 50 गोपाल कांडा के ठिकानों पर रेड की। वहीं बीती रात क्राईम ब्रांच दिल्ली के डीसीपी ने 25 सदस्यीय टीम के साथ सिरसा में छापामारी की और गोपाल कांडा के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर चली गई। वहीं दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुरजभान के नेतृत्व में एक टीम पिछले एक सप्ताह से सिरसा में रुकी हुई है और गोपाल कांडा के निवास स्थान व संबंधियों के घर में उनके द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

रात करीब 3 बजे दिल्ली क्राईम ब्रांच के डीसीपी कमलप्रीत सबरवाल अपनी 25 सदस्यीय टीम के साथ सिरसा पंहुचे और गोपाल कांडा के रिश्तेदार नरेश बसंल उर्फ बंटी के घर छापामारी करते हुए बंटी को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस पिछले कुछ दिनों से कांडा से संबंधित परिवार के फोन टेप कर रही थी। बीते दिन सुर्खाब मैरिज पैलेस का संचालक बंटी बंसल के मोबाइल नम्बर 92157-20....से नेपाल में एक लंबी बातचीत चली थी।

इसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने इस नम्बर की पहचान करवाई तो यह नम्बर सिरसा निवासी अरूण मिढा के नाम से पंजीकृत है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी कमलप्रीत सबरवाल रात 3 बजे टीम के साथ अरूण मिढा के घर पहुंचे और अरूण से इस नम्बर के बारे में पूछताछ की। अरूण ने दिल्ली पुलिस को बताया की यह नम्बर तो उसके नाम पर है, परन्तु प्रयोग पंचायती विभाग में जेई के पद पर कार्यरत नरेश बंसल उर्फ बंटी करता है।

इसके बाद दिल्ली पुलिस सीधी सिधू नर्सिंग होम के पास गली में स्थित नरेश बंसल के घर पहुंची। डीसीपी ने नरेश उर्फ बंटी बंसल से उक्त मोबाइल नम्बर और नेपाल में हुई बातचीत के बारे में पूछा। नरेश इस प्रकार के मोबाइल नम्बर व नेपाल में हुई बातचीत के बारे में साफ मुकर गया। सूत्र बताते हैं कि जब डीसीपी ने सख्ती बरती तो उसने वह मोबाइल लाकर दे दिया।

बताया जाता है कि जिस नम्बर पर नेपाल में बातचीत हुई थी वह बंटी के मोबाइल में हब-2 के नाम से सुरक्षित किया हुआ था। पुलिस ने नरेश को हिरासत में लिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गई। मालूम हो कि बीते दिन से गोपाल कांडा के नेपाल भाग जाने की सूचना आ रही है। नरेश उर्फ बंटी बंसल गोपाल कांडा के साले का दामाद है। यहां बता दें कि इस प्रकरण में सिरसा से किसी की पहली गिरफ्तारी हुई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+