हार्ट अटैक से हुई थी फिजा की मौत

यानी इस टेस्ट के दोबारा होने के बाद ही फिजा के मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा। अस्पताल अब केमिकल जांच के लिए मोहाली के पास स्थित सरकारी लैबोरेट्री में सैंपल भेजेगा। फिजा हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की पत्नी रह चुकी हैं। बीती 6 अगस्त को फिजा का शव मोहाली स्थित उनके घर से मिला था। अभी तक उनके मौत के रहस्यों से पुलिस पर्दा नहीं हटा सकी है।
गौरतलब है कि फिजा के जिस दिल पर फिदा होकर चंद्रमोहन ने हरियाणा के डिप्टी सीएम की कुर्सी गंवा दी थी, मौत के बाद उस दिल में एक कतरा खून भी न बचा। फिजा के दिल की जांच कर रही पटियाला के मेडिकल कॉलेज की टीम के सदस्य और पैथोलॉजी विभाग के हेड डॉक्टर मंजीत सिंह बल ने बताया कि पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन इसी हिस्से से होती है। यह हिस्सा पूरी तरह से खराब हो चुका है। इसमें खून का एक भी कतरा मौजूद नहीं है, इसलिए वह टेस्ट नहीं हो सकते जो बता सकें कि मौत हार्ट अटैक से हुई या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications