महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख का निधन

डॉक्टरों के मुताबिक देशमुख को लीवर कैंसर था, जिसकी वजह से उनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना था। दुर्भाग्यवश उनका ड्राईवर जो उन्हें किडनी व लीवर देने के लिये तैयार हुआ था, उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के पिता होने और बॉलीवुड से खासा जुड़ाव रखने वाले देशमुख के निधन के बाद बॉलीवुड भी शोक में डूब गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
रितेश देशमुख के दुख में शामिल हुआ बॉलीवुड
कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाने वाले विलासराव देशमुख के निधन के बाद कांग्रेस में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सोनिया गांधी ने कहा कि विलासराव का निधन उनकी पार्टी के लिये दुखद घटना है और उनकी जगह कभी नहीं भर पायेगी। महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
गुरुवार तक के लिये लोकसभा स्थगित
विलासराव के निधन की खबर मिलते ही लोकसभा और राज्यसभा को गुरुवार तक के लिये स्थगित कर दिया गया। सदन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, स्पीकर मीरा कुमार, नेता विपक्ष सुषमा स्वराज, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी सांसदों ने देशमुख की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और उसके बाद स्पीकर ने गुरुवार तक सभा को स्थगित कर दिया।
सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि विलासराव जमीन से जुड़े हुए नेता थे और लोगों के दिलों पर राज करते थे। वहीं बॉलीवुड सिंगर लता मंगेश्कर ने कहा कि वो उनके भाई जैसे थे और उनकी कमी काफी खलेगी। बॉलीवुड के किसी भी कार्यक्रम में जब भी उन्हें बुलाया जाता था, वे अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराते थे।












Click it and Unblock the Notifications