ये यूपी है, यहां भगवान इंद्र तक को मिल गया है नोटिस

व्यक्ति ने भगवान इंद्र से तीन दिन में जवाब तलब किया है। साथ ही व्यक्ति द्वारा ये भी कहा गया है कि यदि तीन दिनों के भीतर भगवान ने जवाब नहीं दिया तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जहां ये मामला कोर्ट में भी जा सकता है। बहरहाल जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जी हां, हो सकता है ये खबर आपको विचलित करे लेकिन ये सच है अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई में,सवायजपुर तहसील के एसडीएम सत्य प्रकाश शर्मा की मोहर और हस्ताक्षर लगे स्टैम्प से एक व्यक्ति ने भगवान इंद्र से पूछा है कि जिले में बदल आ रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है जिससे जिले में सूखे जैसे आसार हो गए हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ?
व्यक्ति ने भगवान इंद्र को इन सभी सवालों का लिखित में जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है साथ ही उसने ये भी कहा है कि यदि भगवान तीन दिन के भीतर इस नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायगी। आपको बताते चलें कि व्यक्ति ने उस नोटिस के पते में "स्वर्ग " लिखा है।
इस पूरे प्रकरण में सबसे मजे कि बात ये है कि भेजने वाले ने राजस्व अधिकारी स्वतंत्र कुमार से निवेदन किया है कि वो अपने हाथों से इस नोटिस को भगवान इंद्र को दें। वहीं दूसरी तरफ राजस्व अधिकारी ने ये कहते हुए नोटिस को वापस कर दिया है कि उसमें तकनीकी दोष हैं जिस कारण वो वहां नहीं ले जाया जा सकता है।
पूछे जाने पर जिला प्रशासन के लोगों ने ये बात स्वीकार की है कि इस पूरी घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है मगर फर्जी स्टैम्प पेपर, हस्ताक्षर और मोहर एक संवेदनशील मुद्दा है। जिसकी जल्द से जल्द जांच की जायगी।
जिले के कार्यवाहक जिलाधिकारी एके द्विवेदी इस नोटिस से आश्चर्यचकित है और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि तहसील के एस डी एम फिलहाल अवकाश पर हैं जिनके आने के बाद नोटिस देने वाले कि तलाश की जायगी।












Click it and Unblock the Notifications