अपना घर की चार्जशीट पढ़कर आप भी कहेंगे उफ...

ये आरोप सीबीआई ने अपना घर की संचालिका जसवंती सहित सात आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में लगाए। दो पुलिस कर्मियों व एक अन्य के खिलाफ सप्लीमेंटरी चालान पेश किया जाएगा।
पीडि़त लड़कियों के बयान पर तैयार किये गये हलफनामों के मुताबिक सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट के इन बिंदुओं को पढ़कर आपके भी होश उड़ जायेंगे-
- अपना घर में जब लड़कियों के साथ दुराचार किया जाता था, तो संचालिका जसवंती देवी व उसकी बेटी सिम्मी अश्लील वीडियो बनाती थी।
- ज्यादातर जसवंती देवी का दामाद जय भगवान और सतीश ही बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाते थे।
- दुराचार से गर्भवती हुई एक लड़की नवजात बच्चे को भी जसवंती और उसके दामाद ने 21 हजार रुपए में बेच दिया था।
- इसके अलावा अपना घर में जितनी बार भी कोई लड़की गर्भवती हुई, उसे दवाई देकर गर्भपात कर दिया जाता था।
- अपना घर में रहने वाली लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में बुरी से धकेल दिया गया था।
- अपना घर में तो उनके जिस्म का सौदा किया ही जाता था, साथ ही दिल्ली के रेड लाइट एरिया में भी उन्हें बेचा जाता था।
- जो लड़की ऐसा करने से इंकार करती थी, उसे गर्म चिमटों से दागा जाता था व अन्य तरह से प्रताडऩा दी जाती थी।
- अपना घर में रह रहे बच्चों को जबरदस्ती चोरी करना सिखाया जाता था।
- इसके के लिए बच्चों को नंगा करके पीटा जाता था। यही नहीं, बच्चों को नशे का आदी भी बनाया जा रहा था।
- जो बच्चा नशा नहीं लेता था उसे जूस में मिला कर पिलाया जाता था।
- जसवंती देवी के दामाद के घर पर लड़कियों को भेजा जाता था और ज्यादातर समय उसके घर पर ही जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता था।
- लड़कियों को जबरदस्ती शराब भी पिलाई गई। होली के दिन लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स में रंग डाला जाता था।












Click it and Unblock the Notifications