Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका के गुरुद्वारे में गोलीबारी, 7 की मौत

New York Police
न्यूयार्क (भाषा)। अमेरिका के विस्कोंसिन स्थित एक गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा में करीब 400 लोग मौजूद थे। तभी एक बंदूकधारी अचानक गुरुद्वारे में घुसा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें एक बंदूकधारी भी है। शुरुआत में खबरें आयीं कि गुरुद्वारे में चार बंदूकधारी घुसे हैं, जबकि बाद में पता चला कि एक ही बंदूकधारी था, जबकि बाकी के उससे मुठभेड़ में गोलियां चला रहे थे।

इस घटना में 20 लोग घायल भी हुए हैं। घटना के दौरान हमलावरों ने 12 बच्चों को बंधक भी बनाया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। साथ ही बच्‍चों को भी छुड़ा लिया।

गंभीर रूप से घायल लोगों को फ्रोडटर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना विस्कोंसिन के सबसे बड़े शहर मिलवाउकी के दक्षिण में स्थित ओक क्रीक गुरुद्वारे में स्थानीय समायनुसार पूर्वाह्न 11 बजे हुई। ओक क्रीक न्यूयार्क से करीब 1250 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि घटना के समय गुरुद्वारे में 300-400 लोग मौजूद थे। यह गुरुद्वारा छह-सात साल पहले बनाया गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को बताया कि गोलीबारी करने वाला एक भारी भरकम डील डौल वाला गंजा पुरूष था और उसने बिना बाजू वाली टीशर्ट पहन रखी थी। अंतिम बार उसे दो बंदूकों के साथ देखा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कई बार अज्ञात बंदूकधारी को निशाना बना कर गोली चलायी। वह नीचे गिर पड़ा। तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि वह मारा गया या घायल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+