असम में फिर भड़की हिंसा, गयी 61 जाने

Assam: 5 killed in fresh violence in Kokrajhar
कोकराझाड़। असम में एक बार फिर भयानक हिंसा भड़क उठी है। लगभग 10 दिन की शांति के बाद बीती रात एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। कोकराझाड़ में 2 और चिरांग में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। छह लोगों के घरों को भी जला दिया गया है। मरने वालों को गोली लगी हुई थी। इससे पता चलता है कि इनकी हत्‍या गोली मारकर की गयी है।

असम में लगातार भड़क रही सांप्रदायिक हिंसा में अब तक लगभग 61 लोगों की जान जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि एक बस को अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों ने चिरांग जिले में रोक लिया। बस चालक को बुरी तरह पीटकर जख्‍मी कर दिया गया। यात्रियों के रोने-गाने पर उन्‍होंने चालक को छोड़ा। इससे पहले शनिवार शाम को चिरांग जिले से 2 लोगों का अपहरण कर लिया गया था। इनके बाद उनका शव मिला था।

इस बीच बक्सा जिले में एक बम विस्फोट हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस धमाकें के पिछे उल्‍फा के होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि असम में भड़की हिंसा के कारण लगभग 4 लाख लोगों को विस्‍थापित होना पड़ा था। दोबारा हिंसा की घटना होने पर चिरांग जिला प्रशासन ने रविवार को दोपहर बाद से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया।

ऐसा बताया जा रहा है कि प्रभावित इलाकों में पुलिस और सेना की टुकडि़यां भेजी जा रही है। सुरक्षा बल पिछले महिने की हिंसा होने के बाद से ही तैनात थे। उधर असम के मुख्‍यमंत्री तरूण गोगोई ने दावा किया था कि इन जिलों में हालात सुधर चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+