गीतिका कांड- मंत्री गोपाल कांडा की एक नाजायज़ औलाद भी है

Gopal Kanda having illegal relationship too
गुडग़ांव। एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की खुदकुशी मामले में हरियाणा सरकार में मंत्री गोपाल कांडा की पोल खुलने लगी है। गीतिका के भाई ने दावा किया है कि कांडा के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं और एक नाजायज़ औलाद भी।

एमडीएलआर एयरलाइंस में काम कर चुकी गीतिका शर्मा का शव रविवार सुबह उत्तर पश्चिम दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटकता मिला। सुसाइड नोट में गोपाल कांडा का नाम लिया गया है। गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सोमवार 5 बजे ही आने वाली है। पुलिस ने गीतिका की डायरी लैपटॉप और मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए सीज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को गीतिका के परिजनों के बयान भी रिकार्ड किए।

गीतिका ने सुसाइड नोट में लिखा है, 'कांडा के एक महिला से अवैध संबंध हैं और उस महिला से एक बच्चा भी है।' एमडीएलआर एयरलाइंस के मालिक रहे कांडा के अलावा एयरलाइंस की एक महिला अधिकारी अरुणा शर्मा पर गीतिका को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप पर है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को कांडा के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया।

दिल्ली पुलिस की एक टीम गुडग़ांव स्थित कांडा के घर भी भेजी गई है। डीसीपी पी करुणाकरन के मुताबिक सुसाइड नोट में गीतिका ने लिखा है' उन्होंने (कांडा ने) मेरा भरोसा तोड़ा है और धोखा दिया है। गीतिका के भाई गौरव शर्मा ने बताया कि 23 साल की गीतिका पहले एमडीएलआर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस के तौर पर काम करती थी। बाद में इसने एमिरेट्स एयरलाइंस ज्वाइन कर लिया। 2011 गीतिका ने दोबारा एमडीएलआर ज्वाइन किया और उसकी सहयोगी कंपनी सुपरसोनिक में डायरेक्टर के पद पर काम करने लगी। बाद में गीतिका ने यह नौकरी भी छोड़ दी।

उन्होंने कहा कि कि एमडीएलआर एयरलाइंस बंद हो गई तो गोपाल कांडा ने गीतिका को दूसरी नौकरी देने की पेशकश की। उसने यह पेशकश ठुकरा दी और दुबई में एमिरेट्स एयरलाइंस ज्वाइन कर लिया। इसके बाद कांडा ने एमिरेट्स एयरलाइंस को चिठ्ठी लिखकर उसे चरित्रहीन बताया। जिसके बाद दुबई की कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। कांडा के मनाने के बाद गीतिका ने फिर से उनकी कंपनी ज्वाइन कर ली लेकिन उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ जारी रहा। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। हरियाणा सरकार में गृह राज्य मंत्री कांडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। कांडा के पास शहरी स्थानीय निकाय और इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग की भी जिम्मेदारी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+