गीतिका सुसाइड केस में कांडा के नाम से राजीतिक उबाल

इस मौके पर समर्थकों ने एक सुर में गोपाल कांडा पर दर्ज हुए मामले को राजनीतिक साजिश बताया। समर्थकों का कहना था कि विरोधी लगातार विधायक गोपाल कांडा की छवि को धुमिल करने के लिए औछी हरकतों पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा ने निस्वार्थ और प्रदेशहित में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को समर्थन दिया था, यही बात विपक्षी नेताओं को हजम नहीं हो रही।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन कृष्ण सैनी ने कहा कि जब से गोपाल कांडा सिरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को समर्थन दिया तभी से विपक्षी दलों की ओर से राजनीतिक षडय़ंत्र रचे जा रहे हैं। पहले एमएलए बनते ही इनेलो से जुड़े गुंडातत्वों ने श्री कांडा को घेरने का प्रयास किया।
बैठक को संबोधित करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र मिंचनाबाद वाला ने कहा कि दिल्ली पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो लोग आज ऊल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं वे अपने गिरेबां में झांके। उन्होंने कहा कि सिरसा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में गोपाल कांडा के हजारों समर्थक हैं। उनकी समाजसेवी छवि को धुमिल करने का जो प्रयास विपक्षी कर रहे हैं उसमें वे कभी सफल नहीं होंगे।
वरिष्ठ नेता प्रेम शर्मा ने कहा कि गोपाल कांडा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी नेताओं में बौखलाहट है और इसी बौखलाहट में वे औछापन दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा ने नैतिक ईमानदारी दिखाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया है। गोपाल कांडा स्वयं चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि सारी सच्चाई जनता के सामने आ सके।
इस मौके पर राजेन्द्र पिलानियां, पवन गर्ग, मनोहर लूथरा, पृथ्वी भाटिया, सतपाल ठेकेदार, वकील चंद, ओमप्रकाश गोयल, पूर्व उप चेयरमैन गोबिंद राम गोयल, अनूप जोधकां, विनोद हिटलर, पवन बजाज, भूप सिंह शेरपुरा, पंकज शेरपुरा, ओम डाबला, प्रदीप गुप्ता, निर्मल कांडा, महेन्द्र बिरड़ा सहित अनेक समर्थक और नगर के प्रमुख लोग मौजूद थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications