प्रेमिका बोली, पत्नी बनाओ, पत्नी को सौतन मंजूर नहीं

Girlfriend making Pressure for status of wife, wife is not ready
दिल्ली (ब्यूरो)। पत्नी से खटपट हुई तो गाजियाबाद का एक युवक एक युवती के करीब आ गया। दोनों की मुलाकातें बढ़ी और मामला लिव इन रिलेशनशिप तक पहुंच गया। चार साल गुजर गए। युवती को लगा कि लिव इन रिलेशनशिप में लंबी जिंदगी कैसे गुजरेगी। समाज में सम्मान के लिए पत्नी का दर्जा जरूरी है। जब उसने प्रेमी से पत्नी के दर्जे की बात कही तो मामला बिगड़ गया। इस बीच पत्नी से युवक के संबंध बेहतर हो गए। अब वह प्रेमिका से मुक्ति चाहता है, लेकिन प्रेमिका कह रही है कि चार साल का हिसाब नहीं पत्नी का दर्जा चाहिए।

शास्त्रीनगर निवासी एक शख्स की जिंदगी मुसीबत में पड़ गई है। शास्त्रीनगर निवासी इस युवक की शादी 26 जनवरी 2007 को पंचवटी कालोनी में हुई थी। कुछ साल पहले पत्नी से संबंध बिगड़े तो युवक एक युवती के करीब हो गया। लिव इन रिलेशनशिप में दोनों रहने लगे। पत्नी को भी जानकारी थी कि उसका पति किसी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। लेकिन संबंध खराब थे, इसलिए वो चुप थी।

चार साल में पत्नी से संबंध सुधर गए। फिर पहले जैसे मिठास आ गई। इस बीच चार सास से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड को लगा कि समाज में सम्मान के लिए पत्नी का दर्जा जरूरी है। वह युवक पर बतौर पत्नी घर में रखने के लिए दबाव बनाने लगी। युवक के संबंध पत्नी से अब ठीक हो चुके है। पत्नी किसी हाल में सौतन को घर में रखने को तैयार नहीं है। जबकि गर्लफ्रेंड उसके साथ शेयर करने को तैयार है। वह कह रही है पहली पत्नी के साथ वह रह लेगी। जब पत्नी का दर्जा नहीं मिला तो गर्लफ्रेंड थाना पहुंच गई।

गर्लफ्रेंड ने पिछले दिनों महिला थाने में शिकायत की। काउंसलरों ने तीनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। काउंसलिंग में युवक ने स्वीकार किया कि प्रेमिका से उसका संबंध रहा है। चार साल से वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। लेकिन वह उसे पत्नी का दर्जा नहीं दे सकता। युवक ने थाने में गर्लफ्रेंड से माफी मांगी। दूसरी तरफ थाने पहुंची पत्नी कहती है कि वह सौतन केसाथ एक घर में नहीं रह सकती। उधर, गर्लफ्रेंड कह रही है मुझे इंसाफ चाहिए। चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद मुझे यह अंजाम मिला। काउंसलर भी पसोपेश में हैं कि इस मामले को कैसे निबटाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+