'राजनीति का खेल खेल रहे हैं अन्ना-रामदेव'

डेरा प्रमुख ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहता है तो उसे किसी आंदोलन में शामिल होने की जरूरत नहीं है, वह स्वयं के आचरण में सुधार कर भ्रष्टाचार को मिटा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि जो लोग विदेश से काला धन वापस लाने की मांग कर रहे हैं, पहले उनके मन सफेद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। सच्चाई के रास्ते पर चलकर हर बुराई को समाप्त किया जा सकता है।
हमने नहीं बनाया किसी को नपुंसक
डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल पर डेरा प्रमुख ने कहा कि डेरा मानवता की भलाई के कार्य करताहै और सामाजिक बुराईयों को दूर करता है। डेरे में हर व्यक्ति को मानवता का पाठ पढ़ाया जाता है और सच के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी जाती है। डेरे पर किसी नपुंसक बनाने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है और सौ प्रतिशत झूठे हैं।
डेरा प्रमुख ने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को डेरा रास नहीं आता क्योंकि डेरा लोगों को नशे से दूर करवाता है। इसी कारण नशा बेचने वाले डेरे के प्रति लोगों को गुमराह करते रहते हैं।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि डेरा सच के साथ खड़ा था, खड़ा है और खड़ा होगा। इस मौके पर जब एक श्रद्धालु ने डेरा प्रमुख से पूछा कि डेरे पर आरोप लगाने वालों को लेकर संगत में रोष है, इस पर डेरा प्रमुख ने कहा कि साध संगत को केवल नाम सिमरन करना है, जिनके पास राम का नाम होता है उसका कोई बुरा कर ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि डेरा अच्छे कार्य करता है, सेवादार अपना जीवन खतरे में डालकर दूसरों का जीचन बचाते हैं, वे काम भी लोगों को दिखने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications