जसवंत सिंह को उम्मीद जया और नवीन मारेंगे पलटी

V-P poll: Jaswant confident of AIADMK, BJD support
दिल्ली (ब्यूरो)। अन्ना के आंदोलन ने उपराष्ट्रपति चुनाव को हाईजैक कर लिया है। इसलिए कहीं भी इस पद पर होने वाले चुनाव की चर्चा नहीं हो रही है। वैसे भी चुनावी समीकरण में यूपीए के उम्मीवार हामिद अंसारी की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है पर एनडीए के उम्मीदवार जसवंत सिंह अभी भी इस चुनाव को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह चुनाव नया सवेरा लेकर आएगा और इस चुनाव में कुछ करिश्माई बात होगी जिसे किसी को भी आशा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वे अपने दो पुराने सहयोगियों से भी समर्थन की आशा करते हैं। उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख जे जयललिता और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक से उम्मीद जताई कि उपराष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में वे पलटी मारेंगे और एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देंगे जिस प्रकार से राष्ट्रपति चुनाव में पीए संगमा को वोट किए थे।

सात अगस्त को होना है चुनाव

उपराष्ट्रपति पद के लिए सात अगस्त को होने जा रहे चुनाव में संख्या बल के हिसाब से संप्रग उम्मीदवार हामिद अंसारी राजग के प्रत्याशी जसवंत सिंह से काफी आगे नजर आ रहे हैं। इस पद के निर्वाचन मंडल में शामिल संसद के दोनों सदनों के 790 सदस्य हैं। इनमें से 438 के अंसारी के पक्ष में जाने की संभावना है जो जीतने के लिए आवश्यक 396 मतों से काफी अधिक हैं। जसवंत सिंह को इस निर्वाचन मंडल में से अभी केवल 186 वोट ही मिलते दिख रहे हैं। निर्वाचन मंडल में लोकसभा के 545 और राज्यसभा के 245 सदस्य शामिल हैं।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बाद अंसारी बनाएंगे इतिहास

सर्वपल्ली राधाकष्णन के बाद अंसारी दूसरे ऐसे व्यक्ति हो सकते हैं जो लगातार दूसरी बार उपराष्ट्रपति बनेंगे। तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर सत्तारूढ़ संप्रग के सभी घटक दल अंसारी के समर्थन में खड़े हैं। 28 सांसदों वाली तणमूल ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह किसे समर्थन देगी या कि मतदान से अनुपस्थित रहेगी।

अंसारी को संप्रग के घटक दलों के अलावा सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे बसपा एवं सपा के अलावा वाम मोर्चा के माकपा तथा फारवर्ड ब्लाक का भी समर्थन प्राप्त है। इनके अलावा दस मनोनीत सदस्यों सहित विभिन्न दलों के 125 ऐसे सांसद हैं जिन्होंने अभी तय नहीं किया है कि वे किसके पक्ष में मतदान करेंगे। इन सभी सवा सौ सांसदों के राजग के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की स्थिति में भी जसवंत सिंह को महज 300 के आस पास वोट मिलेंगे जो विजय के लिए काफी नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+