कयामत का मंजर- सूरज के फटने के 12 मिनट बाद फट जायेगी धरती

Earth Ends
दिल्ली (ब्यूरो)। ब्रह्मांड लगातार फैल रहा है। यह सबको पता है। लेकिन कयामत कैसे आएगी। इस पर कई सिद्धांत हैं। एक सिद्धांत है कि सूर्य फैलते-फैलते एक दिन बेकार 'ठंडे बंजर' में परिवर्तित हो जाएगा। एक है बिग बैंग के उलट बिग क्रैस होगा। अब चीन के वैज्ञानिकों का नया सिद्धांत आया है कि ब्रह्मांड जिसके कारण पृथ्‍वी वजूद में है, वही डार्क एनर्जी एक दिन ब्रह्मांड को खत्म कर देगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि सूर्य के खत्‍म होने के 12 मिनट के अंदर पृथ्‍वी खत्‍म हो जायेगी।

हालांकि कयामत का वो दिन सचमुच भयावह होगा। पहले चांद फटेगा, फिर धरती फट जाएगी। फिर सूरज फट जाएगा। हालांकि डरे नहीं अभी इसमें 16 अरब 70 करोड़ साल की देरी है। वैसे हालात ऐसे हैं कि इंसान तब तक खुद ही अपने अंत की व्यवस्था कर चुका होगा। ज्यादा संभावना यही है कि यह सब कुछ देखने के लिए धरती पर कोई नहीं होगा।

भारतीय मूल की वैज्ञानिक का दावा

कुछ साल पहले भारतीय मूल की खगोल वैज्ञानिक, येल यूनिवर्सिटी की प्रिया नटराजन ने दावा किया था कि डार्क एनर्जी ब्रह्मांड का विस्तार कर रही है और यह फैलाव अनुमान से अधिक तेजी से हो रहा है। ब्रह्मांड का भी विस्तार होता रहेगा। यह ऊर्जा अदृश्य होती है और ब्रह्मांड का बड़ा हिस्सा, लगभग 70 फीसदी इससे निर्मित होता है। इस अनुसंधान में पूर्वानुमान लगाया गया है कि इस प्रक्रिया के जारी रहने से ब्रह्मांड अंतत: बंजर में बदल जाएगा। जिसमें कुछ भी पैदा नहीं होगा।

क्‍या कर रही है अदृश्‍य शक्ति

अब चीनी वैज्ञानिको ने दावा किया है कि बंजर होने से पहले ही डार्क एनर्जी सब कुछ खत्म कर देगी। आकाशगंगा अपेक्षित गति से दो गुना अधिक तेजी से भाग रही है। यानी कोई अदृश्य शक्ति है, जो उन्हें ऐसा करने की ताकत दे रही है। यह डार्क एनर्जी ही है। ब्रह्मांड के विस्तार में डार्क एनर्जी का ही हाथ माना गया, जो गुरुत्वाकर्षण के असर को भी खत्म कर देती है। उधर , एसडीएसएस टेलीस्कोप से दस लाख से ज्यादा मंदाकिनियों की माप-जोख की गई है। इससे भी ब्रह्मांड के बढ़ते आकार की पुष्टि हुई है।

कयामत से पहले खत्‍म होगा गुरुत्‍वाकर्षण

चीन साइंस एकाडेमी के वैज्ञानिकों के मुताबिक कयामत से दो महीने पहले धरती सूरज के गुरुत्वाआकर्षण से मुक्त हो कर छिटक जाएगी। उससे पांच दिन पहले चांद धरती से अलग हो जाएगा। धरती के फटने के पांच दिन बाद धमाके के साथ सूरज तबाह हो जाएगा। सूरज के तबाह होने के 18 मिनट बाद सारी कयानत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। जबकि सूरज के बाद धरती की तबाही आएगी। सूरज के खत्म होन के 12 मिनट बाद धमाके के साथ धरती का नामोनिशान हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

चीनी वैज्ञानिकों के मुताबिक एक समय डार्क एनर्जी में इतना दबाव बढ़ जाएगा कि यह कयामत ला देगी। इसके रास्ते में जो आएगा वो तबाह हो जाएगा और सब कुछ खत्म हो जाएगा। कुछ नहीं बचेगा यहां तक समय का भी अंत हो जाएगा। क्योंकि वक्त का वजूद यूनिवर्स के साथ जुड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+