सड़क व बिजली की मांग लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

लखनऊ। अखिलेश राज में लोग मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अपनी जान देने की धमकी देने लगे हैं। राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्थित एक मोबाइल टावर पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक युवक टावर पर चढ़ गया।

युवक अपने गांव के ग्राम प्रधान और बिजली व सड़क की खराब व्यवस्था से नाराज था और आत्म हत्या की धमकी दे रहा था। काफी देर खुशामद करने के बाद उसे नीचे उतारा गया। हरदोई जिले में भी ऐसी ही एक घटना हुई। यहां घरवालों से नाराज एक युवक हाईवोल्टेज लाइन के बिजली के खम्भे पर चढ़कर खूब हंगामा किया और बार बार नीचे कूदने की धमकी देने लगा।

Man on mobile tower

चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-6 के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर रविवार की सुबह एटा निवासी मुकेश चढ़ा गया। मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी,जीआरपी के लोग और नाका पुलिस भी पहुंच गयी।

मुकेश अपने गांव के ग्राम प्रधान, बिजली-पानी और सड़क की खराब व्यवस्था से नाराज था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जब मुकेश को नीचे उतरने की बात कही तो वह अपनी मांगों को एक पर्ची पर लिखकर नीचे फेंक देता था। सुबह से शुरू हुआ यह हंगामा दोपहर 1 बजे तक चलता रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुकेश की मनाते रहे पर उसने किसी की नहीं सुनी।

मुकेश को नीचे उतारने के लिए सिविल डिफेंस के लोग भी पहुंच गये। तमाम कोशिशे की गयी पर सब नाकाम रही। अधिकारियों ने मुकेश को नीचे उतारे के लिए सेना की मदद लेने की सोची पर इसी बीच अचानक मुकेश ने नीचे उतरे का मान बनाया और बिना कुछ कहे-सुने ही टावर से नीचे उतर आया। बाद में पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया।

बताया जाता है कि मुकेश दो दर्जन अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। मुकेश के मोबाइल टावर से नीचे उतरे के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। राजधानी में हुई इस घटना की तर्ज पर हरदोई जिले में भी सुरसा क्षेत्र के गोरही बराह गांव निवासी मेकपाल अपने घर के लोगों से किसी बात पर इतना नाराज हुआ कि हाईवोल्टेज लाइन के खंबे पर चढ गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन के जवानों ने उसको उतारने की कोशिश की तो वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा जिससे वे जहां के तहां ठिठक गए।

करीब चार घंटे चले इस हंगामे के दौरान पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूरी स्थिति बतायी और बिजली बंद करने का आग्रह किया कि तभी युवक अपने आप नीचे उतर आया और निकट के एक तालाब में कूद गया। बताया कि इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए ले गयी। इस नाटक के अन्त के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+