लव मैरेज करने पर बहन, भांजे की हत्या की

महिला व उसके बच्चे की हत्या करने के बाद युवक फरार होने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका तथा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी संतकबीरनगर आरपी चतूर्वेदी ने बताया कि दुधारा इलाके में कल देर रात इस्माईल ने अपनी बहन सादिया और उसके एक साल के बच्चे को तेज धार वाले हथियार से मार डाला और फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी इस्माईल को गिर तार कर लिया। बताया जाता है कि सादिया ने दो साल पहले अदालत में अपनी मर्जी से फिरोज नाम के युवक से शादी कर ली थी।
सादिया और फिरोज मु बई जाकर रहने लगे थे। वहीं पर सादिया ने एक बेटे को जन्म दिया। करीब 10 दिन पहले आरोपी इस्माईल मुंबई अपनी बहन के पास पहुंचा और उसको उसके बेटे और बहनोई को लेकर गांव वापस आ गया। मन ही मन आरोपी इस्माईल बहन के प्रेम-विवाह से नाराज था। बहाने से आरोपी इस्माईल अपनी बहन और उसके बेटे को दसवां गांव ले गया और वहीं पर दोनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications