पहले लोहिया गांव के छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप, टैबलेट

Akhilesh Yadav
लखनऊ। अखिलेश यादव की सरकार में दसवीं पास छात्रों को लैपटाप टैबलेट पाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। प्रदेश सरकार की इस चुनावी घोषणा को पूरा होने में वक्त है। सरकार ने दसवीं पास छात्रों को टैबलेट और बारहवीं पास को लैपटाप देने के मामले में कुछ फेरबदल किया है, जिसके तहत पहले लोहिया समग्र गांवों के छात्रों को ही लैपटाप दिया जायेगा।

लोहिया समग्र के जिन गांवों में लैपटाप टैबलेट दिया जाना है उसका चयन किया जा चुका है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो सरकार के इस फेरबदल में जल्द ही लोहिया समग्र ग्राम विकास के तहत चयनित गांवों के दसवीं और बारहवीं पास छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर इसे इस योजना के लिए जिन गांवों का चयन किया गया है उसमें मुज फरनगर व प्रबुद्धनगर शामिल हैं। मुजफ्फरनगर के 22 और प्रबुद्धनगर के 12 गांवों के छात्र-छात्रा को पहले चरण में इसका लाभ दिया जायेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि पिछले पांच जुलाई को राज्य सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड और सीबीएससी बोर्ड से दसवीं और बारहवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट और लैपटाप देने का आदेश आया था, लेकिन इस आदेश के लागू होने से पहले ही कुछ बदलाव कर दिया गया है।

उन्होंनें कहा कि अब नये आदेश में लोहिया समग्र ग्राम विकास के लिये चयनित गांवों को पहले सुविधा देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोहिया ग्राम प्राथमिकता पर है लेकिन अन्य गांवों को भी जल्द इसका लाभ मिलेगा। राजकीय इंटर कालेज के बाद सहायता प्राप्त कालेज, मदरसों, संस्कृत विद्यालयों और वित्त विहीन कालेजों के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+