जापान के सहयोग से और विकसित होगा गुजरात

टोक्‍यो। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात के व्यापार- उद्योग क्षेत्र के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आज जापान के चार दिवसीय दौरे पर टोकियो पहुंचा जहां सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

जापान सरकार के विशेष निमंत्रण पर मुख्यमंत्री मोदी का यह चार दिवसीय दौरा आयोजित किया गया है और सोमवार से निरंतर चार दिनों के दौरान 44 जितने कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तीन प्रमुख सेमीनारों, एक राउंड टेबल कॉंफ्रेंस सहित जापान सरकार के साथ कई बैठकों में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री टोकियो से बुलेट ट्रेन में हामामात्सु जाएंगे। इससे पूर्व टोकियो के दो दिवसीय प्रवास के दौरान जापान के आर्थिक मामलों, व्यापार और उद्योग मंत्री युकिओ इडानो, थल परिवहन, पर्यटन और ढांचागत सुविधाओं के मंत्री युचीरो हाटा, विदेश मामलों के मंत्री श्री कोईचीरो गेम्बा और पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ बैठक करेंगे। जापान के उप प्रधानमंत्री कात्सुया ओकाडा के साथ मुख्यमंत्री श्री मोदी की औपचारिक मुलाकात होगी।

सोमवार को टोकियो में जेट्रो, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इंवेस्टमेंट सेमीनार को नरेंद्र मोदी सम्बोधित करेंगे। जापान और भारत की जापान स्थित कम्पनियों के पदाधिकारी इसमें भाग लेंगे।

टोकियो में दूसरे दिन मुख्यमंत्री जापान की वित्तीय संस्थाओं और औद्योगिक समूहों की सिलसिलेवार बैठकें करेंगे जिनमें बैंक ऑफ टोकियो, मित्शुबिशी, हिताची, इटोयु कैडानरेन (जापान बिजनस फेडरेशन), मिसुहो फायनेंस ग्रुप शामिल हैं। वर्ष 2007 में जापान दौरे के बाद मुख्यमंत्री का यह दूसरा जापान दौरा है।

जापान सरकार गुजरात के विकास में भागीदारी का मजबूत सेतु बनाने को आतुर है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में दो बार जापान पार्टनर कंट्री बना है। भारत और जापान के बीच आर्थिक- औद्योगिक क्षेत्र का दायरा लगातार विकसित हो रहा है, ऐसे माहौल में भारत की अर्थव्यवस्था के चालकबल गुजरात के साथ जापान के सम्बन्ध इक्कीसवीं सदी की एशियाई अर्थव्यवस्था में नई प्रगतिशील ताकत खड़ी करेंगे। मुख्यमंत्री का जापान दौरा जापान सरकार के निमंत्रण से आयोजित हो रहा है। किसी भी देश के प्रादेशिक प्रमुख को ऐसा निमंत्रण मिला हो ऐसी यह सर्वप्रथम घटना है।

इसके साथ ही 24 जुलाई को टोकियो में जापान- इंडिया पार्लामेंटरी फ्रेंडशिप लीग और इंडिया चेप्टर फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री की चर्चा बैठकें होगी। जापान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमेन टाकाशी ओकामूरा के साथ जापानी कम्पनियों और व्यापार-उद्योग पर जापान- गुजरात के बीच भागीदारी का दायरा विस्तृत करने पर परामर्श होगा।

टोकियो से श्री मोदी 25 जुलाई को 2 दिवसीय दौरे पर हामामात्सु, ओसाका और फोल्टे जाएंगे। रविवार रात टोकियो के विमानतल पर भारतीय राजदूत एस.पांडा, राजदूतावास और जापान सरकार के प्रोटोकोल गवर्नमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री मोदी और गुजरात के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+