गुवाहाटी में युवती का चीरहरण करने वाला दुष्‍शासन गिरफ्तार

Amar Jyoti Kalita
लखनऊ। देश के चर्चित गुवाहाटी छेडख़ानी मामले के मुख्य आरोपी अमर ज्योति कालिता को सोमवार वाराणसी पुलिस ने लांका इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी पुलिस ने इस गिरफ्तारी की सूचना गुवाहाटी पुलिस को दे दी। फिलहाल वाराणसी में अमर ज्योति से पूछताछ की जा रही है।

डीआईजी रेंज वाराणसी सतीण गणेश के अनुसार सोमवार की दोपहर लांका थानाक्षेत्र स्थित एक पुलिस पिकेट के पास कुछ पुलिस कर्मियों ने एक संदिग्ध युवक को घुमते देखा। शक होने पर उसको पकड़ा गया और पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम अमर ज्योति कालिता बताया। पूछताछ में ही उसने इस बात की जानाकरी पुलिस को दी कि वह 9 जुलाई को गुवाहाटी के जीएस रोड पर एक पार्टी से निकली युवती के साथ बीच सड़क पर छेडख़ानी और अभद्रता में शामिल था।

अमर ज्योति के पकडऩे की खबर पुलिस वालों ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना पाकर इलाके के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गये। फिलहाल वाराणसी पुलिस आरोपी अमर ज्योति से लगातार पूछताछ कर रही है। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में गुवाहाटी पुलिस को भी सूचना दे दी गयी है। अमर ज्योति पर गुवाहाटी पुलिस 1 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था।

बीच सड़क पर युवती के साथ छेडख़ानी की इस घटना में अभी तक 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। ज्ञात हो कि बीते 9 जुलाई की रात पीडि़त किशोरी एक पार्टी में शामिल होकर अपने घर के लिए निकली थी। वह सड़क पर खड़े होकर आटो का इंतजार कर रही थी कि तभी 30 अधिक युवक उसपर हैवानों की तरह टूट पड़े और उसके साथ छेडख़ानी और अभद्रता की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+