अशुभ नंबर 13 बना राष्ट्रपति प्रणब के लिए शुभ

pranab mukherjee
नंबरों का व्यक्ति के जीवन में गहरा नाता होता है । कहा जाता है नंबर इंसान की जिंदगी बदल सकते हैं जहाँ कुछ नंबरों को व्यक्ति शुभ मानता है वहीँ कुछ अंक अशुभ भी होते हैं। ऐसा ही एक नंबर है नंबर 13।

अंक ज्योतिष के अनुसार नंबर 13 अशुभ है। इसे दुर्भाग्य और हानि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की ये अंक व्यक्ति को बर्बाद करने की क्षमता रखता है। अतः इस बात के मद्देनजर ये कहना बिलकुल भी अतिश्योक्ति नहीं होगी की एक बड़ा वर्ग इससे डरता है।

लेकिन ये बात देश के नए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर लागू नहीं होती। सबके इतर ये कहा जा सकता है की नंबर 13 प्रणब दा के लिए खासा लकी है। उनके जीवन में इस अंक ने कई बड़े चमत्कार किये हैं।

हाल ही में एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में प्रणब ने कहा था, "मैं अंधविश्वास में यकीन नहीं करता!" जबकि दूसरी तरफ उन्होंने ये भी कहा था कि 13 एक शुभ अंक है. इसका मतलब पवित्र होता है। 13 अंक भगवान होता है। "

आइये आपको बताते हैं आखिर कैसे है 13 नंबर शुभ देश के नए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए।

1 - प्रणब मुखर्जी की शादी 13 जुलाई 1957 को हुई थी।
2 - कैबिनट में शामिल होने के ठीक बाद, यानी जुलाई 1996 से प्रणब नई दिल्ली के तालकटोरा मार्ग स्थित 13 नंबर के बंगले में रह रहे हैं।
3 - संसद भवन में प्रणब 13 नंबर कमरे में बैठते थे।
4 - कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब के नाम की आधिकारिक घोषणा 13 जून को की थी।
5 - प्रणब देश के 13 वें राष्ट्रपति हैं।
6 - प्रणब के लिए 13 नंबर कितना ख़ास है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की इनको वोट भी 7,13,763 मिले हैं मजे की बात ये है की इसमें भी13 आ रहा है।

खैर आम जनता के लिए भले की 13 नंबर अशुभ हो लेकिन ये नंबर प्रणब बाबु के लिए लकी इसलिए है क्योंकि वो भारतीय राजनीति में एक ख़ास मुकाम जो रखते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+