प्रधानमंत्री के बाद अब देश का राष्ट्रपति भी है भ्रष्ट : टीम अन्ना

25 जुलाई को ही टीम अन्ना प्रणब दा को लेकर कुछ ऐसा खुलासा करने वाली है जिसको सुनकर अच्छे अच्छों के होश उड़ जाएँगे। ये जानकारी टीम अन्ना के अर्जुन कहे जाने वाले व पूर्व आरटीआई एक्टिविस्ट अरविंद केजरीवाल ने दी । ज्ञात हो कि टीम अन्ना ने प्रणब को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए दावा किया प्रणब के खिलाफ उनके पास कई सारे सबूत हैं। जिन्हें वो 25 जुलाई को सार्वजनिक करेंगे।
वहीं इस मामले पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि टीम अन्ना कांग्रेस और अब नव निर्वाचित राष्ट्रपति पर बेबुनियाद इल्जाम लगा रही है।
आपको बताते चलें कि टीम अन्ना ने कहा है कि पहले देश के प्रधानमन्त्री भ्रष्ट थे। अब जो प्रणब मुखर्जी देश के नए राष्ट्रपति बने हैं वो भी पूरी तरह भ्रष्ट है।
गौरतलब है कि टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए ये आरोप नयी दिल्ली में एक रैली के दौरान लगाया । इस रैली का आयोजन 25 जुलाई को हो रहे अनशन में लोगों के समर्थन के मद्देनजर किया गया है।
टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो ज्यादा से ज्यादा तादाद में जंतर मंतर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं ताकि जल्द ही देश में जन लोकपाल पारित हो सके।












Click it and Unblock the Notifications