पाकिस्‍तान में भूकंप, कांप गई दिल्‍ली और कश्‍मीर

India-Pakistan map
नई दिल्‍ली। उत्‍तर भारत में गुरुवार की शाम अचानक धरती कांप उठी और लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्‍पन्‍न हो गया। असल में पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में भूकंप आ गया। जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर दिल्‍ली तक भूकंप के झटके महसूस किये गये। यही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में भी भूकंप के झटके आये।

दिल्‍ली के मेट विभाग के मुताबिक रिक्‍टेयर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 थी, जबकि इसका केंद्र अफगानिस्‍तान की पहाड़ियों के बीच जमीन के अंदर 170 फीट नीचे था। यही कारण है कि इस भूकंप से जान और माल की हानि नहीं हुई। यह भूकंप शाम को करीब सात बजे आया। इसके झटके करीब पांच सेकेंड तक महसूस किये गये।

पाकिस्‍तान की बात करें तो वहां इस्लामाबाद, लाहौर तथा पंजाब के कई हिस्सों, पेशावर और खैबर-पख्तूनख्वा में झटके महसूस किये गये। भूकंप के कारण लोग विभिन्न जगहों पर अपनी इमारतों से बाहर निकल आये।

वहीं भारत में जम्‍मू-कश्‍मीर, पंजाब, दिल्‍ली, हरियाणा, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में झटके महसूस किये गये। भारत में झटकों की तीव्रता रिक्‍टेयर पैमाने पर 5.8 मापी गई। दोनों देशों से किसी भी प्रकार की जान और माल की हानि की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+