स्कूल में मां बनी लड़की, शव को लेकर घूमती रही सहेली

मलेशिया में सोलह साल की एक लड़की ने स्कूल में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जन्म देने के बाद उसने बच्चे को स्कूल बैग में डाला और अपनी सहेली को सौप दिया। जन्म होने के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी। उसने अपनी सहली को इसके बारे में कुछ नहीं बताया था।
इस घटना की जानकारी तब हुई जब लड़की पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल गयी। मेडिकल जांच के बाद लड़की के डाक्टरों के सामने कबूल किया की उसे एक बच्चे को जना है। उसने यह भी बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत स्कूल बैग मं डालकर सहेली को दे दिया।
पुलिस जांच द्वारा जब बच्चा सहेली के बैग से बाहर आया तो वह हैरत में रह गयी कि पिछले 17 घंटों से वह अनजाने में मृत बच्चे को लेकर घूम रही थी। बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि जन्म तो सही हुआ था, लेकिन फेफड़े में पानी भर जाने के कारण से वह मर गया। हमको आपको सुनने में यह घटना दिल दहलाने वाली लग रही हो, लेकिन मलेशिया के लिए यह आम सी बात है। अभी पिछले साल 98 ऐसे ही मामले सामने आये थे।












Click it and Unblock the Notifications