Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मनमोहन ने दी सोना से मोह त्यागने की नसीहत

Prime Minister of India Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। वोडाफोन टैक्स विवाद पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह कहते हुए अनिश्चिंतता के बाद छांट दिए है कि टैक्स के मामलों में मनमानी जैसी कोई बात नहीं है। टैक्स को लेकर प्रधानमंत्री का बयान आयकर कानून में उस संशोधन के चलते खासा महत्व रखता है, जिसके तहत आयकर विभाग को वर्षों पहले के अधिग्रहण सौदों पर कर वसूली का अधिकार मिल गया है। इस प्रावधान के लागू होने से वोडाफोन समेत तमाम कंपनियों से विभाग नए सिरे से आयकर की मांग करेगा। कहा जा रहा है कि वोडाफोन से सुप्रीम कोर्ट में हारने के बाद सरकार ने आयकर कानून में इस तरह का संशोधन किया है।

इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों के लिए नए कदम उठाए जाने का भी वकालत की। उन्होंने विदेशी निवेशकों को रेलवे, सड़क, बंदरगाह जैसे आधारभूत क्षेत्रों में निवेश का न्योता दिया। इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश से अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी। मनमोहन सिंह ने आम जनता को भी इस दौरान नसीहत दी साथ ही कहा कि वे सोना न खरीदे। उन्होंने कहा कि हमें निवेश के उन बंद दरवाजों को खोलने की जरूरत है, जिनके जरिए बचत को उत्पादन में लगाया जाए न कि सोना खरीदने में। ऐसा निवेश जो देश में नौकरियां पैदा करे और आर्थिक विकास दर में तेजी लाए।

भ्रष्टाचार पर सरकार की कमजोरी को नकार गए मनमोहन

भ्रष्टाचार के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई विस्फोट नहीं हुआ है। यह जितना बताया जा रहा है, जमीनी स्तर पर उतना नहीं है। उन्होंने उदारीकरण के दौर में विकास के फल समाज में सभी तक नहीं पहुंचने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसे बड़ी आबादी तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+