ओलंपिक से पहले लंदन पर आतंकी साया, 6 गिरफ्तार

ब्रिटिश पुलिस ने लंदन से पांच पुरुष व एक महिला समेत कुल छह लोगों को आंतकी होने के शक में गिरफ्तार किया है। पुलिस को छह लोग संदिग्ध लग रहे थे, जिसके कारण उन्होने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रिटेन पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि यह आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे।
अभी उनकी योजना का कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले से लंदन ओलंपिक का कोई संबंध नहीं है। पुलिस गिरफ्तार हुए 6 संदिग्ध आतंकियों से पूछ-ताछ कर रही है। इन छह आतंकियों में से एक को पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, और पांच को पूर्वी लंदन से गिरफ्तार किया गया है।
टीवी चैनलों के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया व्यक्ति 29 साल का है, जबकि महिला 30 साल की है। अन्य गिरफ्तार किये गये आतंकी 21, 18, 24, 26 साल बतायी जा रही है। पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया है कि इन आतंकियों की गिरफ्तारी को ओलंपिक से न जोड़ा जाए।












Click it and Unblock the Notifications