राष्ट्रपति चुनाव: कांग्रेस ने विपक्ष के आरोप को खारिज किया

Presidential poll: Congress worried about cross-voting
दिल्‍ली। कांग्रेस ने विपक्ष के इस आरोप को ओछा करार देते हुए आज खारिज कर दिया कि प्रणव मुखर्जी का भारतीय सांख्यिकी संस्थान से दिया गया त्यागपत्र फर्जी है। पार्टी ने साथ ही विपक्ष से कहा कि वह इस तरह के हथकंडे अपनाकर राष्ट्रपति चुनाव की गरिमा को कम न करें। संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि संगमा खेमे ने मुखर्जी की उम्मीदवारी के खिलाफ जो आपत्ति उठाई है वह ओछी, चौका देने वाली और कानून के सामने टिकने वाली नही है।

बंसल इस चुनाव में मुखर्जी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि जब आपको लगता है कि चुनाव जीतना पूरी तरह से असंभव है तो आप इसी तरह के तरीके अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई स्कूल कालेज के छात्र संघ का चुनाव नहीं है बल्कि राष्ट्रपति का चुनाव है और इसे इसके साथ जुड़ी गरिमा के साथ लड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने मुखर्जी के नामांकन के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल करने की भाजपा की धमकी को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला निपट गया है क्योंकि निर्वाचन अधिकारी पहले ही उनकी आपत्ति को खारिज कर चुके हैं। इस बीच मुखर्जी के अधिकृत प्रतिनिधि पवन बंसल ने बताया कि राष्ट्रपति पद के संप्रग उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी राजस्थान और गुजरात में अपने चुनाव प्रचार के सिलसिले में कल जयपुर और अहमदाबाद जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+