यूपी में नकलचियों का साल नहीं होगा बर्बाद

Copycat rules to be soften in UP board
लखनऊ। देश के सबसे कठिन यूपी बोर्ड की परीक्षा में अगर कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तो उसका साल बर्बाद नहीं होगा। नये नियम के तहत अब अंकपत्रों पर डब्ल्यू यानी विद्हर्ड अंकित नहीं किया जायेगा, बल्कि उन्हें प्रोविजनल मार्कशीट दी जायेगी। यह निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए लिया। न्यायालय ने राज्य सरकार और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिया है कि नकल करते पकड़े गये छात्रों को अंकपत्रों पर डब्ल्यू अंकित न किये जाये बल्कि छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट दी जाये ताकि उनका भविष्य खराब न हो।

यह आदेश न्यायमूर्ति रणविजय सिंह ने शिवाकांत मिश्रा और प्रेम सिंह की याचिका पर दिया है। याचिका के मुताबिक याचियों को बोर्ड की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया था। इस आधार पर बोर्ड ने उनका अंकपत्र रोक लिया था वहीं निर्गत अंकपत्र में डब्ल्यू लिखा गया था। याचियों का कहना था कि अनुचित साधन का प्रयोग करने का आरोप अभी साबित नहीं है इस बीच उनको प्रोविजनल मार्कशीट दी जाए ताकि उसका उपयोग किया जा सके और याचियों का भविष्य प्रभावित न हो।

याचिका पर अधिवक्ता अनूप द्विवेदी और अश्विनी मिश्रा ने बहस की। न्यायालय ने याचिका निस्तारित करते हुए बोर्ड को निर्देश दिया कि इस प्रकार के सभी मामलों के निर्गत अंक पत्र पर प्रोविजनल लिखा जाए न कि डब्ल्यू। बोर्ड के इस नियम से कई छात्रों को अन्य कालेजों व निजी कोर्सों में दाखिला लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार ऐसा भी मामला सामने आया है कि किसी गल्ती से निर्दोष छात्र को भी पकड़ा गया है। अब नये नियम से बोर्ड परीक्षार्थियों को राहत मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+