MI vs CSK: धोनी-रोहित करेंगे धमाका, मुंबई की रफ्तार रोकना चाहेगी चेन्नई, कैसी होगी प्लेइंग 11
MI vs CSK: 23 अप्रैल की शाम जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, तो यह मुकाबला केवल रोमांच के लिए नहीं, बल्कि प्लेऑफ की रेस में खुद को जीवित रखने के लिए होगा। मौजूदा अंक तालिका पर नजर डालें तो स्थिति काफी गंभीर है।
मुंबई इंडियंस (MI) 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 7वें स्थान पर है, जबकि उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 6 मैचों में 2 जीत के साथ 8वें नंबर पर काबिज हैं। दोनों ही टीमों के 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+0.067) की वजह से मुंबई फिलहाल चेन्नई (-0.780) से एक पायदान ऊपर है।

इस मैच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हारने वाली टीम के लिए टॉप-4 की राह बहुत कठिन हो जाएगी। मुंबई के लिए घर में खेलने का फायदा और उनका पॉजिटिव नेट रन रेट उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है, लेकिन चेन्नई की टीम अपनी रणनीति के लिए मशहूर है। वानखेड़े की पिच पर जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, वहां दोनों टीमों के पावर-हिटर्स मैच का रुख बदल सकते हैं। इस मुकाबले में टॉस की भूमिका भी अहम होगी, क्योंकि ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मुंबई की परेशानी क्या
मुंबई इंडियंस की परेशानी मिडिल ऑर्डर की बैटिंग रही है, वहां हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ही नहीं चल पा रहे हैं। हालांकि पिछले मुकाबले में शतक जड़कर तिलक वर्मा ने जरूर अपना जलवा दिखाया है। उनके ऊपर एक बार फिर से नजर रहने वाली है।
आयुष म्हात्रे का बाहर होना बड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स के इन फॉर्म खिलाड़ी आयुष म्हात्रे का बाहर हो जाना टीम के लिए बड़ा झटका है। हेमस्ट्रिंग में चोट की वजह से उनको बाहर होना पड़ा है। अहम बात यह है कि वह काफी धाकड़ फॉर्म में थे, इस सीजन दो फिफ्टी भी लगा चुके थे।
धोनी की होने वाली है वापसी?
लगातार कई मैचों में बाहर रहने एक बाद महेंद्र सिंह धोनी वापसी कर सकते हैं, वह इस सीजन अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। धोनी के आने से टीम को मानसिक रूप से मजबूती तो निश्चित रूप से मिलने वाली है। कुल मिलकर एक धांसू टक्कर देखने को मिलेगी, टॉस के समय स्थिति साफ़ होगी।
रोहित शर्मा खेल सकते हैं
मुंबई के तूफानी खिलाड़ी रोहित शर्मा वापस आ सकते हैं, वह पिछले दो मैचों में बाहर बैठे थे। हेमस्ट्रिंग की चोट ठीक होने पर वह अब वापस आएंगे, तो तबाही मचा सकते हैं। मुंबई इंडियंस को ओपनिंग में मजबूती मिल जाएगी।
मुंबई इंडियंस (MI) संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/धोनी, उर्विल पटेल, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, जेमी ओवरटन।












Click it and Unblock the Notifications