दिल्ली सरकार देगी बिजली पर सब्सिडी

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बताया कि केवल 200 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ही बिजली पर सब्सिडी दी जायेगी। इन उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट एक रूपये की सब्सिडी मिलेंगी। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने पिछले सप्ताह घरेलू बिजली की दरों में 24 फीसदी की भारी बढोतरी का ऐलान किया था। नई दरे एक जुलाई से प्रभावी हो गई है। दीक्षित ने बिजली की बढी दरें वापस लेने से इन्कार करते हुए कहा कि सरकार अतिरिक्त सब्सिडी नहीं देंगी और केवल कम खपत वाले उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी का फायदा दिया जायेगा।
भाजपा ने किया था जमकर विरोध
बिजली की दरों में बढोत्तरी को लेकर भाजपा जमकर विरोध किया था औऱ पूरे दिल्ली में उसने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। तभी से ये उम्मीद जगी थी कि देरसवेर सरकार उपभोक्ताओं को कुछ राहत दे सकती है। नई दरों के मुताबिक 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को एक जुलाई से तीन रूपये 70 पैसे यूनिट अदा करना होगा1पहले यह तीन रूपये प्रति यूनिट थी। 201 यूनिट से 400 यूनिट खपत वाले उपभोक्ता को चार रूपये 80 पैसे प्रति यूनिट भरना होगा जबकि 401 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को छह रूपये 40 पैसे प्रति यूनिट चुकाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications