शराब बना देती है चूहे को शेर, शेर को चूहा : सत्यमेव जयते

विजय : तहलका के पत्रकार ने बताया किस तरह सिर्फ मजे के लिए शराब पीते पीते उनकी जिंदगी इस मकाम पर पहुंच गई जहां सिर्फ शराब ही उनकी जिंदगी हो गई। उन्होने अपने माता पिता तक को शऱाब के नशे में घर से बाहर निकाल दिया। उन्होने शराब के चलते हर एक जान पहचान वाले से उधार लिया। आखिरकार एक दिन उन्हें इस बात की समझ आई कि शराब के चलते उन्होने क्या क्या खो दिया। यहां तक अपने पिता के आखिरी दिनों में भी वो उनके साथ नहीं रह पाए।
आम इंसानों के साथ आमिर के शो में आए देश के जाने माने लेखक जावेद अख्तर जावेद साहब ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत से ही उन्होंने शराब पीना शुरु कर दिया था जब पैसे नहीं होते थे तब भी वो लोगों से उधार मांग कर शराब पीते थे। 26-27 साल शराब में खोने के बाद जावेद अख्तर ने शराब पीना बिल्कुल बंद कर दिया। जावेद साहब ने बताया लोगों के लिए शराब सिर्फ एक ग्लैमर है और इसी ग्लैमर के चलते कई लोग अपनी जिंदगी के कई साल और कभी कभी पूरी जिंदगी तबाह कर बैठते हैं।
पीने के खतरनाक नतीजों पर रोशनी डालते हुए आमिर ने उदाहरण दिया करन आन्नद का जो अपने परिवार का इकलोता वारिस था। 15 साल के करन की मौत हुई दोस्तों के साथ दसवीं की परीक्षा खत्म करने के बाद रखी गई पार्टी के दौरान। करन रात को पार्टी के बाद अपने दोस्त के साथ खर की तरफ जा रहा था और उसका दोस्त जो गाडी चला रहा था वो शराब के नशे में था और रास्ते में एक दुर्घटना के दौरान गाडी में बैठे करन समेत उसके तीन दोस्त अपनी जिंदगी खो बैठे वो भी बिना किसी गलती के।
आंकड़े: डॉक्टर बनेगल ने शो के दौरान बताया कि भारत में 20 में से एक इंसान को शराब की लत लग जाती है। देश में शराब पीने वाला हर दूसरा शख्स हानिकारक रुप से शराब पीता है। उनके अनुसार 30 मिलीलीटर के दो पैग इंसान के लिए काफी होते हैं। ज्यादा से ज्यादा 4 पैग। लेकिन हमारे देश में लोग 5-6 पैग पीते हैं जो कि आमरुप से काफी ज्यादा है। ड़ॉक्टर ने बताया कि यहा लोग नशा मजे के लिए नहीं बल्कि नशे में धुत्त् होने के लिए पीते हैं।
बैंगलौर के एक अस्पताल में शराब की वजह से भर्ती हुए मरीजों के बारे में बताते हुए डॉक्टर बेनेगल ने बताया कि एक सर्वे के दौरान इस अस्पताल में 25 प्रतिशत लोग शराब पीकर दुर्घटना के शिकार होकर भर्ती हुए और 33 प्रतिशत लोग शराब के नशे में धुत्त दूसरे लोगों के द्वारा घायल किये गए।
आखिर में आमिर ने लोगों को अपनी जिंदगी के साथ साथ दूसरों की जिंदगी की भी इज्जत करने की गुजारिश करते हुए कहा कि कोई भी आदत तभी तक अच्छी होती है जब तक वो किसी को नुकसान ना पहुचाए। शराब एक ऐसी आदत है् जो इंसान को उसकी खुद की जि्दगी के साथ साथ अपने साथ जुडे लोगों की जिंदगी भी बर्बाद करने को मजबूर कर देती है।
अगर आप की जान पहचान में भी कोई है जो शराब की लत का शिकार है तो आप AAA टाइप करके 56363 पर मैसेज करें या 09022771011 फोन करके एल्कोहल सिनोमिनिस्ट की मदद ले सकते हैं। और अपनों को एक नई जिंदगी की शुरुआत दे सकते हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications