सिरसा में कॉटन फैक्ट्री में आग से 30 करोड़ का नुकसान

मौके पर प्रशासनिक अमला आग बुझाने में जुटा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। अहमदपुर रोड़ के पास अमर कॉटन मिल में कल देर रात अचानक आग लग गई। उसके बाद आग पड़ौस के चावला गोदाम में तथा ओलम एग्रो फैक्ट्री में भी आग लग गई। औलम एग्रो फैक्ट्री में 15 हजार रूई की गाठें रखी हुई थी।
फैक्ट्री के आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुंआ उठते देखा तो उसकी सूचना अग्रिशमन विभाग को दी। देखेते ही देखते आग पड़ौस के गौदाम व एक अन्य फैक्ट्री में भी फैल गई। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र यादव व उपायुक्त जे गणेशन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आग लगने वाली फैक्ट्री का बीमा करवाया हुआ है। कुछ लोगों ने बताया कि सिरसा के इतिहास में किसी फैक्ट्री में लगी यह अब तक की सबसे भयानक आग में से एक है।
स्थानीय कॉटन फैक्टरी परिसर में बने गोदाम में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। डेढ दर्जन से भी अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां रात भर आग बुझाने के कार्य में लगी रही। उपायुक्त डा. जे गणेसन व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह यादव अपनी टीम के साथ पूरी रात घटना स्थल पर डटे रहे।
इनके साथ ऐलनाबाद व डबवाली के उपमंडलाधिकारी (नागरिक)मुनीश नागपाल, सुभाष श्योराण व नगराधीश सतीश कुमार जिला राजस्व अधिकारी आर एस बिश्रोई, सहित विभिन्न प्रशासानिक व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।ऑलम एग्रो प्राइवेट लिमि0 कम्पनी के अधिकारियों के अनुसार इस स्टोर में 13 हजार 680 रूई की गांठे थी , जिनकी कीमत अनुमानत: 22 से 25 करोड़ के बीच में आंकी जा रही है।
आज घटना स्थल पर ऑलम एग्रो प्राइवेट लिमि0 नामक कम्पनी के अधिकारी व युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी के सीनियर डिविजनल मैनेजर विवेक कुमरा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे। इंश्योरेंस कम्पनी के अधिकारियों द्वारा नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications