30 साल बाद पाकिस्‍तानी जेल से रिहा हुए सुरजीत सिंह

Indian prisoner Surjeet Singh
नई दिल्‍ली। लाहौर की कोट लखपत जेल से भारतीय कैदी सुरजीत सिंह को रिहा कर पाकिस्तानी अधिकारियों ने वाघा सीमा भेजा। 30 साल से सुरजीत पाकिस्‍तानी जेल में बंद थे। सुनजीत सिंह को वाघा बार्डर लाया गया है, यहां से वह भारत में प्रवेश करेंगे। ऐसी भी सूचना है कि पाकिस्‍तान जेल में बंद 300 मछवारों को भी आज छोड़ा जस सकता है।

सुरजीत के परिवार ने बताया कि 30 साल पहले एक दिन वह टहलने निकले और फिर वापस नहीं आए। परिवार वालों को ऐसा लगा कि उनके साथ कोई अनहोनी हो गयी है, वह इस दुनिया में नहीं रहे। वर्ष 2005 में पाकिस्‍तान जेल में एक भारतीय कैदी छूटकर आया। उसने सुरजीत के परिवार वालों को उसके जेल में होने की सूचना दी गयी।

वहीं दूसरी तरफ सुरजीत सिंह के वकील अवैस शेख ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय नागरिक को सैन्य शासक जिया उल हक के शासन के दौरान जासूसी के आरोपों में पाकिस्तानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 1985 में पाकिस्तान सेना कानून के तहत सिंह को मृत्युदंड दिया गया था लेकिन वर्ष 1989 में तत्कालीन राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान ने उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था।

सूत्रों ने कहा कि सिंह ने आज कोट लखपत जेल में अन्य कैदियों से मुलाकात की जहां उन्हें विदाई दी गई। सूत्रों ने कहा कि सिंह ने अधिकारियो से कहा कि उनकी रिहाई के जश्न के तौर पर उन्हें सेवइयां दी जाएं। अधिकारियों ने कहा कि सिंह की स्वदेश वापसी के अलावा 300 भारतीय मछुआरों को आज कराची की जेल से रिहा किया गया।

मछुआरों को सद्भावना के तौर पर रिहा किया गया। भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के रिहा होने की खबर आने के कुछ घंटों बाद कल राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया था कि अधिकारियों ने सरबजीत नहीं बल्कि सुरजीत के रिहाई के आदेश दिये हैं।

सुरजीत सिंह की रिहाई पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए सरबजीत सिंह की बहन ने कहा है कि सुरजीत के आने की जितनी खुशी है उतना ही भाई के न आ पाने का गम भी है। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुरजीत को रिहा करने के पाक सरकार के फैसले का स्वागत करती हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि कम से कम एक भारतीय पाकिस्तानी जेल से रिहा होकर घर वापस आ रहा है।

उन्होंने कहा के मुझे मेरे भाई के न आने का गम है लेकिन मैने उम्मीद नहीं छोडी है। वह जरूर रिहा होकर घर आएगा। पाकिस्तान में राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कल शाम कहा था कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को माफ कर उम्र कैद में बदल दिया है। इससे सरबजीत की रिहाई की उम्मीद प्रबल हो गयी थी। कल ही आधी रात के बाद अचानक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तानी सरकार सुरजीत सिंह वल्द सुच्चा सिंह को रिहा कर रही है न कि सरबजीत को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+