मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, 7 लड़कियां थी बंदी

धोबले को सूचना मिलते ही उन्होंने ग्राहक के वेश में एक पुलिस अफसर को मसाज पार्लर में भेजा। सूचना की सत्यता प्रमाणित करके स्थानीय पुलिस की मदद से वहां छापा मारकर लड़कियों को छुड़ाया गया। छापेमारी के बाद लड़कियों को वहां से मुक्त कराया गया फिर पार्लर के मालिक उमराव सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
ढोबले ने अनुसार हमे सूचना मिली थी की पार्लर की लड़कियो को जबरन जिस्मपरोशने के लिए मजबूर किया जाता था। जिसके बाद हमने छापा मारकर लड़कियों को मुक्त कराया और पार्लर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के बार मालिकों और इस तरह के धंधों को अंजाम देने वाले के दिल में इस समय धोबले का आतंक जारी है।
ढोबले ने गैरकानूनी तरीक से चलने वाले ऐसे धंधो को बंद कराने की ठान ली है। देर रात तक चलने वाली रेव पार्टियों, जिस्मफरोशी, ड्रग्स आदि के खिलाफ उन्होंने मुहिम छेड़ रखी है। समाज के कुछ तत्व उनका विरोध भी करते आ रहा है, लेकिन उनकी मुहिम पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके विरोधियों में साउथ इंडियन फिल्मों की हिरोइन शमिता शर्मा भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications