यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में 49 फीसदी मतदान

Election
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में लखनऊ में लोगों ने मतदान में अधिक रूचि नहीं दिखायी। हालांकि कई स्थानों पर फर्जी नाम से मतदान करने आए लोग पकड़े गए जिन्हें केन्द्र से बाहर कर दिया गया। आरोप लगा किया सत्ता पक्ष के समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में लोग फर्जी वोट डालने पहुंचे थे। शनिवार को चुनाव में राज्यपाल बी.एल. जोशी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी मतदान किया। प्रथम चरण में 49 प्रतिशत के करीब ही मतदान हो सका।

राज्य के प्रथम नागरिक राज्यपाल श्री जोशी ने योजना भवन के पास पशु चिकित्सालय में बने मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि श्री सिंह ने एमजी रोड स्थिति नगर निगम के प्राथमिक स्कूल में मतदान किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलता रहा लेकिन पोलिंग स्टेशनों पर लोगों की अधिक भीड़ नहीं दिखायी दी।

निकाय चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया गया था। सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी आ गयी जिससे लोगों को मतदान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन खराबी को कुछ देर में दुरस्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार मशीन खराब होने की वजह से मतदान पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

राज्य निर्वाचन सूत्रों के अनुसार लखनऊ में महापौर पद के लिए 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि कुल 110 वार्डो में पार्षद बनने के लिए 1600 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड रहे हैं। साथ ही आठ नगर पंचायत अध्यक्षों व 87 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है। लखनऊ में 22 लाख 47 हजार 174 मतदाताओं के लिए 556 मतदान केन्द्रों पर 2189 मतदाता स्थल बनाये गये थे। इन सभी केन्द्रों पर शाम होते-होते 49 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर के कुछ संवेदनशील स्थानों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से लखनऊ को 29 जोन और 74 सेक्टरों में बांटा गया है।

गौरतलब है कि लखनऊ में पहले 24 जून को मतदान होना था लेकिन तीन बड़ी परीक्षाएं होने की वजह से मतदान की तिथि एक दिन पहले कर दी गयी। इसके साथ अन्य 17 नगर निकायों के चुनाव कार्यक्रम पूर्ववत 24 जून को ही रखे गये है। उत्तर प्रदेश में कुल 13 नगर निगम 194 नगरपालिकाएं तथा 423 नगर पंचायतें हैं। सहारनपुर नगर निगम को छोडकर सभी नगर निकायों में 23 जून से चार जुलाई तक पांच चरणों में मतदान होना है। सहारनपुर में परिसीमन में देरी होने की वजह से मतदाता सूची तैयार नहीं हो सकी जिसकी वजह से वहां चुनाव स्थगित करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+